ग्रामीण LPG उपभोक्ताओं को राहत: मंत्रालय ने घटाई बुकिंग समय सीमा, जानें नियम

Jageshwar prasad | Sept 08, 2026, 07:57 IST
LPG बुकिंग में बदलाव: गांवों में 45 दिन की जगह अब 25 दिन
राजस्थान के गांवों में LPG सिलेंडर बुकिंग अंतराल की समय सीमा 45 दिन से घटाकर 25 दिन कर दी गई है। युद्ध के कारण लागू 45 दिन का नियम अब खत्म हो गया है। शहरी क्षेत्रों में पहले से 25 दिन का अंतर लागू है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • राजस्थान के ग्रामीण LPG उपभोक्ताओं को बड़ी राहत।
  • अब 25 दिन में हो सकेगी अगले सिलेंडर की बुकिंग।
  • पेट्रोलियम मंत्रालय ने बुकिंग अंतराल में की 20 दिन की कटौती।
  • ईरान-अमेरिका युद्ध के बाद लगाया गया था 45 दिन का नियम।
  • सप्लाई में सुधार के बाद समीक्षा कर बदला गया फैसला।

राजस्थान के गांवों में LPG उपभोक्ताओं को राहत देते हुए सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा में बदलाव किया गया है। सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा 45 दिन से घटाकर 25 दिन कर दी गई है।



अब ग्रामीण उपभोक्ता 25 दिन बाद अगला सिलेंडर बुक करा सकेंगे।युद्ध के कारण गैस किल्लत के बाद यह नियम बना था। अब गैस सप्लाई में सुधार होने पर मंत्रालय ने इसकी समीक्षा की है। इस बदलाव से ग्रामीण उपभोक्ताओं को अब जल्द सिलेंडर मिल सकेगा।



45 दिन का नियम क्यों लागू हुआ था?

मार्च में ईरान-अमेरिका युद्ध शुरू होने के कारण गैस किल्लत हो गई थी। इसके बाद मंत्रालय ने गांवों में सिलेंडर बुकिंग के लिए 45 दिन का राइडर लगाया था।



यह व्यवस्था ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए काफी मुश्किल बन गई थी। कई परिवारों को 45 दिन से पहले ही गैस खत्म हो जाती थी।



अब 25 दिन का अंतराल

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने तीनों प्रमुख तेल कंपनियों (IOCL, BPCL, HPCL) को निर्देश दिए हैं।



अब शहरी गैस उपभोक्ताओं के साथ-साथ ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए भी LPG सिलेंडर बुकिंग का अंतराल 25 दिन निर्धारित किया गया है। शहरी क्षेत्रों में पहले से 25 दिन का अंतर लागू था।



क्यों हुआ बदलाव

अब LPG की सप्लाई की स्थिति में सुधार हुआ है। लंबित बुकिंग ऑर्डर (बैकलॉग) में काफी कमी आई है।इसके बाद मंत्रालय ने इस व्यवस्था की समीक्षा की है।



इस निर्णय से खासकर उन परिवारों को राहत मिलेगी, जिनकी घरेलू LPG खपत ज्यादा है और 45 दिन का अंतर लंबा पड़ रहा था।



एलपीजी सिलेंडर के नए दाम

घरेलू उपयोग के सिलेंडर की कीमतों में कंपनियों ने सितंबर महीने में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी। घरेलू सिलेंडर बाजार में 945.50 रुपए में ही मिल रहा है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम सितंबर में 10 रुपए बढ़ाए गए थे। जयपुर में 19 किलोग्राम वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर अब 2775 रुपए में मिल रहा है।



ये भी पढ़ें:-

महंगाई का एक और झटका, घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा



दो दुल्हन रसोई गैस मांगने पहुंची कलेक्ट्रेट, मानवीय आधार पर मिले दो कमर्शियल सिलेंडर



राजस्थान को मिली गैस सिलेंडर में राहत, केंद्र सरकार ने 10% अतिरिक्त कमर्शियल एलपीजी आवंटन की मंजूरी दी



राजस्थान में नया गैस सिलेंडर बुकिंग सिस्टम लागू, अब OTP से होगी कन्फर्म





Tags:
  • एलपीजी सिलेंडर
  • LPG
  • पेट्रोलियम मंत्रालय
  • LPG सिलेंडर बुकिंग