हाईवे पर तेज रफ्तार रेंज रोवर कार में लगी आग, सांसद लुंबाराम चौधरी रहे सकुशल

Purshottam Kumar Joshi | Feb 15, 2026, 11:56 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी की चलती रेंज रोवर कार में नासिक-मुंबई हाईवे पर आग लग गई। ड्राइवर की सूझबूझ से कोई जनहानि नहीं हुई। सांसद ने कार से उतरकर जान बचाई।

News in Short

  • नासिक-मुंबई हाईवे पर सांसद लुंबाराम चौधरी की रेंज रोवर में आग लग गई।
  • आग लगने से पहले सभी लोग कार से बाहर निकलने में सफल रहे।
  • ड्राइवर ने सूझबूझ से गाड़ी को सड़क किनारे रोका और सभी को बाहर निकाला।
  • अग्निशमन टीम ने आग पर काबू पाया, उसके बाद कार का ढांचा ही बचा था।
  • इस हादसे के कारण हाईवे पर कुछ घंटे यातायात बाधित रहा।

News in Detail

राजस्थान के जालोर-सिरोही लोकसभा सीट से भाजपा सांसद लुंबाराम चौधरी नासिक-मुंबई हाईवे पर हुए एक बड़े हादसे में बाल-बाल बच गए। उनकी हाईवे पर तेज रफ्तार में दौड़ती रेंज रोवर में अचानक आग लग गई, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।



घटना का विवरण

यह घटना रविवार रात करीब 1:30 बजे नासिक के पास गोंडे फाटा इलाके में घटी, जब सांसद चौधरी त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए जा रहे थे। उनकी रेंज रोवर कार को शाहपुर निवासी अनिल जाधव चला रहे थे। गाड़ी में जलने की गंध महसूस होने पर ड्राइवर ने तत्परता दिखाते हुए कार को सड़क के किनारे रोक दिया।



ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

जैसे ही ड्राइवर को जलने की गंध का अहसास हुआ, उन्होंने बिना देर किए गाड़ी को रोका और सांसद व अन्य सवारों को कार से बाहर निकाल लिया। इसके बाद ही देखते ही देखते गाड़ी धुएं से भर गई और आग लग गई, जिससे कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग लगने के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक केवल कार का ढांचा ही बचा था।



यातायात में रुकावट

इस हादसे के कारण नासिक-मुंबई हाईवे पर कुछ घंटों तक यातायात बाधित रहा। घटना की सूचना मिलते ही वाडिवे थाने के पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।



अग्निशमन टीम की तत्परता

सांसद लुंबाराम चौधरी ने बताया कि उनके साथ कार में चार जने सवार थे। जैसे ही कार में आग लगी तो हम सभी बाहर निकल गए। हादसे में सभी लोग सुरक्षित है। उन्होने बताया कि अग्निशमन टीम के कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पाया। जिससे कोई बड़े हादसा नहीं हुआ। सांसद लुंबाराम चौधरी ने ड्राइवर की सूझबूझ की भी सराहना की।



रेंज रोवर कार पूरी तरह जलकर खाक

यह हादसा नासिक-मुंबई हाईवे पर एक तात्कालिक दुर्घटना के रूप में सामने आया, जिसमें सांसद की रेंज रोवर पूरी तरह से जल गई। हालांकि, आग लगने से पहले सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे, जिससे एक बड़ी त्रासदी से बचा जा सका।



राजस्थान में 804 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं से ग्रेजुएट तक करें अप्लाई



Tags:
  • राजस्थान
  • सांसद
  • कार में आग
  • सिरोही
  • जालोर
  • सांसद लुंबाराम चौधरी