मोबाइल में फोटो मिलने पर युवक को पिलाया यूरिन, जबरन खिलाई गंदगी, रूह कंपा देने वाला वीडियो वायरल

thesootr Desk | Apr 14, 2026, 17:35 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के बाड़मेर में एक युवक को मोबाइल में युवती की तस्वीर रखने के आरोप में बेरहमी से पीटा गया। मुह काला कर पेशाब पिलाया और गंदगी खिलाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।

News In Short

  • बाड़मेर में युवक पर युवती की तस्वीर का आरोप लगाकर पिलाया पेशाब और खिलाई गंदगी।
  • घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मामले में पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट।
  • पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया, बाकी की तलाश जारी।
  • आरोप है कि युवक के मोबाइल में किसी युवती के फोटो और व्हाट्सएप चैट थे।

News In Detail

राजस्थान के बाड़मेर जिले से एक झकझोरने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने एक युवक पर मोबाइल में युवती की तस्वीर रखने का आरोप लगाकर न सिर्फ उसकी जमकर पिटाई की, बल्कि उसका मुंह काला करने के बाद उसे पेशाब पिलाया और गंदगी खिलाई। पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।



क्या है पूरा मामला?

घटना 26 मार्च दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है। आरोप है कि युवक के मोबाइल में किसी युवती के फोटो और व्हाट्सएप चैट थे। इसी बात से नाराज होकर कुछ लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उस पर 'बहन-बेटियों के फोटो रखने' का इल्जाम लगाते हुए हमला कर दिया और इस शर्मशार करने वाली घटना को अंजाम दिया।



घटना का 43 सेकेंड का वीडियो आया सामने

घटना का 43 सेकेंड का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पीड़ित युवक जमीन पर बैठा हुआ है। उसका मुंह काला किया हुआ है। कुछ लोग उसे जबरदस्ती गंदगी (अपशिष्ट) खाने के लिए बोल रहे हैं और वह मना करता है। वीडियो में युवक गिड़गिड़ाते हुए और उल्टियां करते हुए नजर आ रहा है। इन सब के वाबजूद आरोपी उसका वीडियो बना रहे हैं और उसका मज़ाक उड़ा रहे हैं। एक आरोपी उसे पेशाब पिलाता हुआ भी दिख रहा है।



पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

बाड़मेर एएसपी नीतेश आर्य ने बताया, युवक पर बहन-बेटियों के फोटो मोबाइल में रखने का आरोप लगाते हुए उसे पकड़ा गया। मारपीट करने के साथ ही उसका मुँह काला किया गया, यूरिन पिलाया गया और गंदगी (मल) खिलाई गई।



शिव थाना इंचार्ज सत्यप्रकाश विश्नोई ने बताया कि पीड़ित के परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक के पास किसी युवती की व्हाट्सएप चैट थी, जिसको लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।



ये भी पढ़ें:-

गणतंत्र दिवस 20206: बाड़मेर कलेक्टर आईएएस टीना डाबी से हुई बड़ी चूक, वायरल हुआ वीडियो



आईएएस प्रतिभा दहिया अब राजस्थान में संभालेंगी जिम्मेदारी, पति यक्ष चौधरी बाड़मेर में हैं तैनात



ऑपरेशन त्रिनेत्र में कुख्यात तस्कर की संपत्ति हुई फ्रीज, घर पर मिले घोड़े और लग्जरी गाड़ियां



विधायक अपने ही घर में नजरबंद, टोल प्लाजा बना छावनी, क्या है 18 बीबी टोल का पूरा विवाद?



Tags:
  • राजस्थान
  • बाड़मेर
  • सोशल मीडिया
  • सोशल मीडिया पर वायरल
  • व्हाट्सएप