जयपुर में बीच सड़क पर एक युवक ने उड़ाए नोट, वीडियो वायरल, पुलिस को बताया- फन के लिए किया ऐसा

The Sootr | Oct 03, 2023, 24:00 IST
जयपुर में बीच सड़क पर एक युवक ने उड़ाए नोट, वीडियो वायरल, पुलिस को बताया- फन के लिए किया ऐसा
राजधानी में जवाहर सर्किल थाना इलाके में आने वाले जीटी बाजार के सामने एक युवक कार के ऊपर चढ़कर 20-20 रुपए के नोट उड़ाता रहा

JAIPUR. जयपुर में एक युवक के बीच बाजार में नोट उड़ाने से सड़क पर जाम लग गया। राजधानी में जवाहर सर्किल थाना इलाके में आने वाले जीटी बाजार के सामने एक युवक कार के ऊपर चढ़कर 20-20 रुपए के नोट उड़ाता रहा। जिसका वीडियों भी वायरल हो रहा है। पुलिस के पूछने पर युवक ने बताया कि उसने ये सब फन के लिए किया। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।



मास्क पहने युवक ने उड़ाए पैसे

युवक पैसा उड़ाते वक्त चेहरे पर मास्क पहने हुआ था। जब युवक पैसा उड़ा रहा था, तब सड़क पर बहुत भीड़ जमा थी। वहां पर मौजूद भीड़ ने पैसे लूटना भी शुरू कर दिया था। जीटी मार्केट के पास खुली हुई चौकी में तैनात किसी पुलिसकर्मी ने युवक की जानकारी लेने तक भी कोशिश नहीं की। ये सब करने के बाद मास्क पहना युवक वहां से चला गया।



युवक हुआ गिरफ्तार

बता दें कि जवाहर सर्किल एसएचओ को जांच के लिए आदेश दिए गए हैं। कार के नंबर के आधार पर पुलिस ने युवक के घर पहुंचकर शांतिभंग में उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने ये सब सिर्फ फन के लिए किया। बता दें कि युवक के पिता की भी पूछताछ की जा रही है। इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।



Tags:
  • A young man wearing a mask blows money in Jaipur
  • A young man blows money in middle of road in Jaipur
  • young man blows money standing on car in Jaipur
  • Jam on the roads in Jaipur
  • जयपुर में मास्क पहने युवक ने उड़ाए पैसे
  • जयपुर में बीच सड़क पर एक युवक ने उड़ाए नोट
  • जयपुर में कार पर चढ़कर एक युवक ने पैसे उड़ाए
  • जयपुर में सड़कों पर जाम