मिर्जापुर के शूरवीर गाने पर भड़के राजेंद्र राठौड़, सेंसर बोर्ड को लिखा पत्र
समझें क्या है पूरा मामला
- 'मिर्जापुर' के 'शूरवीर' गाने पर सियासी विवाद तेज।
- राजेंद्र राठौड़ ने सेंसर बोर्ड को लिखा पत्र।
- गाने को गैंगस्टर सीन में इस्तेमाल करने पर आपत्ति।
- महाराणा प्रताप के सम्मान से जुड़ा बताया मामला।
- गाना हटाने और मेकर्स से माफी की मांग।
बॉक्स ऑफिस पर चर्चा में रही फिल्म मिर्जापुर एक गाने को लेकर विवादों में घिर गई है। गाने के गायक रैपरिया बालम ने कथित आरोप लगाया था कि फिल्म निर्देशक ने बिना पूछे 'शूरवीर' गाने का इस्तेमाल किया। अब भाजपा के नेता राजेंद्र राठौड़ ने इस गाने को गैंगस्टर सीन में इस्तेमाल किए जाने पर आपत्ति जताते हुए सेंसर बोर्ड को पत्र लिखा है।
राठौड़ ने सेंसर बोर्ड को लिखा पत्र
इसे लेकर राजेंद्र राठौड़ ने गाने को फिल्म से हटाने और मेकर्स को माफी मांगने की मांग की है।
राठौड़ ने इसके लिए केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी सेंसर बोर्ड (CBFC – Central Board of Film Certification) को एक पत्र भेजा है, जिसमें गाने को फिल्म से हटाने की मांग की गई है।
गैंगस्टर सीन में गाने के इस्तेमाल पर आपत्ति
राठौड़ ने पत्र में लिखा है कि 'शूरवीर' गाने की लाइनों में महाराणा प्रताप के शौर्य का बखान किया गया है। यह उस समय की बात है, जब वे अपने प्रसिद्ध घोड़े चेतक पर सवार होकर युद्ध के लिए निकलते हैं।
लेकिन अंडरवर्ल्ड की खूनी रंजिश, बदले और महत्वाकांक्षा पर आधारित फिल्म मिर्जापुर के शुरुआती सीन में मुन्ना भाई और उसका गैंग एक दूसरे गैंग के साथ शूटआउट करते हुए दिखते हैं। इसी सीन में 'शूरवीर' गाने को बैकग्राउंड स्कोर के तौर पर इस्तेमाल किया गया है, जिसे भाजपा नेता ने बेहद आपत्तिजनक बताया है।
महाराणा प्रताप के सम्मान का उठाया सवाल
राजेंद्र राठौड़ ने पत्र में कहा कि महाराणा प्रताप को देश के पहले स्वतंत्रता सेनानी के रूप में जाना जाता है। रैपरिया बालम के जरिए लिखा गया 'शूरवीर' गीत उनपर और उनके घोड़े चेतक पर सवार होकर हल्दीघाटी युद्ध में उनके युद्ध कौशल का वर्णन करता है।
उनका कहना है कि ऐसे गीत को इस तरह के सीन में बैकग्राउंड स्कोर के रूप में इस्तेमाल करना उचित नहीं है। यह पूरी दलील राठौड़ का अपना बयान है, जिस पर अभी फिल्म निर्माताओं या सेंसर बोर्ड की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
ये खबर भी पढे़:-
जयपुर सेंट्रल जेल में पूर्व MLA बलजीत यादव के पास मिला मोबाइल, जेल प्रशासन ने कराई FIR
अजमेर में कांग्रेस प्रत्याशी के ASI पति सस्पेंड, एसपी के एक्शन पर हो रहा विवाद
जयपुर: सेंट्रल पार्क से CA का किडनैप, 15 किमी बाद पलटी मर्सिडीज; आरोपी फरार
RPSC ने SI भर्ती एग्जाम में किया बड़ा बदलाव, OMR का नया नियम किया लागू