पूर्व विधायक बलजीत यादव ने की MLA-LAD फंड से 2.87 करोड़ की हेराफेरी, ईडी की 9 जगह पर छापेमारी

Ashish Bhardwaj | Feb 06, 2026, 18:54 IST
Photograph: (the sootr)
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने खुलासा किया है कि राजस्थान के पूर्व विधायक बलजीत यादव ने MLA-LAD फंड में 2.87 करोड़ की हेराफेरी की। यादव ने यह हेराफेरी स्कूली बच्चों के लिए क्रिकेट और बैडमिंटन किट खरीद में की थी।

News In Short

  • पूर्व विधायक बलजीत यादव पर क्रिकेट और बैडमिंटन किट घोटाले का आरोप।
  • आरोप है कि यादव ने MLA-LAD फंड से 2.87 करोड़ रुपए की हेराफेरी की।
  • ईडी ने जयपुर, दौसा और रेवाड़ी में 9 जगहों पर सर्च ऑपरेशन किया।
  • जांच में घटिया खेल सामग्री खरीदने और काले धन का इस्तेमाल करने के सबूत मिले हैं।
  • बलजीत यादव ने फर्जी कंपनियों के जरिए घोटाले को अंजाम दिया।

News In Detail

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने क्रिकेट और बैडमिंटन किट घोटाले में एक अहम खुलासा किया है। बहरोड़ से पूर्व विधायक बलजीत यादव पर आरोप है कि उन्होंने एमएलए-लैड (MLA-LAD) फंड से करीब 2.87 करोड़ रुपये की हेराफेरी की हैं। इन राशि को उन्होंने अपने रिश्तेदारों के खातों में डायवर्ट किया। इस फंड का एक हिस्सा प्रॉपर्टी खरीदने में भी इस्तेमाल किया गया।



गिरफ्तारी और पूछताछ

ईडी ने मंगलवार रात को बलजीत यादव को अलवर के शाहजहांपुर टोल प्लाजा (दिल्ली-जयपुर हाईवे) से हिरासत में ले लिया था। फिर उन्हें जयपुर स्थित ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए लाया। पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पीएमएलए (PMLA) एक्ट के तहत तीन दिन की रिमांड पर लिया गया है।



खेल किट घोटाला

साल 2021-22 में बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र के करीब 32 सरकारी स्कूलों के लिए बैडमिंटन और क्रिकेट किट खरीदी गई थी। इसके लिए MLA-LAD फंड से 3.72 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। जांच में यह सामने आया कि इस रकम का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग किया गया था। फंड का अधिकांश हिस्सा घटिया खेल सामग्री खरीदने और रिश्वत में खर्च किया गया।



सर्च ऑपरेशन और साक्ष्य

ईडी ने 24 जनवरी 2025 को जयपुर, दौसा और रेवाड़ी में नौ जगहों पर छापे मारे हैं। इस दौरान 31 लाख रुपये नकद, नकली दस्तावेज़, रिकॉर्ड और कई डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए। इन दस्तावेजों से MLA-LAD फंड की मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं।



काले धन का इस्तेमाल

ईडी की जांच से कई अहम् खुलासे सामने आये हैं। पूर्व विधायक ने इस फंड का इस्तेमाल न केवल खेल के लिए किया, बल्कि इन पैसों को कैश के रूप में निकाल कर विभिन्न प्रॉपर्टी खरीदने में भी लगाया। जांच में यह पाया गया कि फंड का अधिकांश हिस्सा उनके रिश्तेदारों और सहयोगियों के खातों में डायवर्ट किया गया था।



कंपनियों का गठन

जांच में यह भी पाया गया कि मेसर्स बालाजी कम्प्लीट सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड और अन्य कंपनियों को फर्जी तरीके से स्पोर्ट्स इक्विपमेंट की खरीद में शामिल किया गया था। इन कंपनियों का स्पोर्ट्स इक्विपमेंट की ट्रेडिंग का कोई पूर्व अनुभव नहीं था और उन्हें जानबूझकर टेंडर में शामिल किया गया था। ताकि वे इस घोटाले का हिस्सा बन सकें।



ये भी पढ़े:-

राजस्थान बोर्ड ने 12वीं परीक्षा में किए बदलाव, परीक्षार्थियों को मिली राहत या बन गई आफत



थाईलैंड की राजकुमारी पांच दिन के दौरे पर पहुंची राजस्थान, जानिए क्या है उनका पूरा कार्यक्रम



राजस्थान हाई कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट



नौकरी अलर्ट : राजस्थान में 5 बड़ी सरकारी भर्तियां, 11 फरवरी तक करें आवेदन, फिर नहीं मिलेगा मौका



Tags:
  • ईडी
  • क्रिकेट
  • पूर्व विधायक
  • विधानसभा
  • बलजीत यादव