11 साल बाद नारायण साईं और आसाराम मिले, मुलाकात में दोनों फफक पड़े

Jinesh Jain | Jun 26, 2025, 14:55 IST
narayan-sai-and-asaram-meet-after-11-years-jodhpur-prison-visit
गुजरात में उम्रकैद की सजा काट रहे नारायण साईं ने 11 साल बाद गुरुवार को जोधपुर में अपने पिता आसाराम से मुलाकात की। नारायण साईं को गुजरात हाईकोर्ट से पांच दिन की पैरोल मिली है।

जोधपुर। गुजरात में उम्रकैद की सजा काट रहे नारायण साईं ने 11 साल के अंतराल के बाद गुरुवार को यहां अपने पिता आसाराम से मुलाकात की। गुजरात हाईकोर्ट से पांच दिन की पैरोल मिलने के बाद नारायण साईं आज सुबह जोधपुर पहुंचे। वह जोधपुर में पाल रोड स्थित आश्रम में अपने पिता से मिले। दोनों बाप-बेटे आपस में मिलकर फफक पड़े और उनकी आंखों में से आंसू बहने लगे।



कड़ी सुरक्षा में मेल-मिलाप

खबर यह भी...हाईकोर्ट ने आसाराम की जमानत 1 जुलाई तक बढ़ाई, जानें क्या है पूरा मामला



आसाराम का आयुर्वेद इलाज

आसाराम की मेडिकल रिपोर्ट में प्रोस्टेट की समस्या और हृदय की दो नसों में ब्लॉकेज पाया गया है। वह आयुर्वेदिक और नेचुरोपैथी से उपचार प्राप्त कर रहे हैं। सूरत की लाजपोर जेल में सजा काट रहे नारायण साईं को गुजरात हाई कोर्ट ने पांच दिन की अंतरिम जमानत दी है। यह जमानत उसे जोधपुर में अपने पिता से मिलने के लिए दी गई।



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें



📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



thesootr links



Rajasthan News | hindi news | जोधपुर न्यूज़ | आसाराम न्यूज



Tags:
  • Rajasthan News
  • गुजरात
  • जोधपुर न्यूज़
  • आसाराम न्यूज
  • आसाराम
  • hindi news
  • नारायण साईं