नीट-2026 पेपर लीक मामले में विधायक महेंद्र पाल मीना की सफाई, कहा मामले से कोई लेना देना नहीं
News In Short
- नीट-2026 पेपरलीक मामले में जमवारामगढ़ विधायक महेंद्र पाल मीना ने दी सफाई ।
- विधायक ने आरोपों का किया खंडन किया कहा कि उनके परिवार का पेपरलीक से कोई संबंध नहीं।
- कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने निष्पक्ष जांच की मांग की।
- आरोपियों में दिनेश और मांगीलाल बिंवाल शामिल हैं।
News In Detail
पेपरलीक मामले में जमवारामगढ़ से भाजपा विधायक महेंद्रपाल मीणा ने खुद पर लगे आरोपों का खंडन किया है। विधायक ने आरोपों को बेबुनियादी बताया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट कर विधायक महेंद्र पाल मीना के भतीजे के चयन पर सवाल उठाए थे ।
डोटासरा ने आरोप लगाया कि पेपरलीक (Paper Leak) मामले में आरोपी दिनेश बिंवाल और मांगीलाल बिंवाल परिवार के बच्चों के अलावा आरोपी के करीबी नेताओं से जुड़े लोग भी शामिल हैं।
विधायक महेंद्र पाल मीना ने किया खंडन
विधायक महेंद्र पाल मीना ने डोटासरा के आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि उनके परिवार का नीट पेपरलीक मामले से कोई संबंध नहीं है। उनके चाचा के पोते धर्मचंद मीना ने मेहनत के दम पर सफलता हासिल की।
विधायक ने कहा, “सांच को आंच नहीं। जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।” उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस शासनकाल में भी पेपरलीक के कई मामले सामने आए थे।
एजेंसियों की जांच तेज
नीट-2026 (NEET 2026) पेपर लीक (Paper Leak) मामले में कस्बा निवासी मांगीलाल बिंवाल, दिनेश बिंवाल और विकास बिंवाल की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियों ने जांच तेज कर दी है। सीबीआई (CBI) द्वारा आरोपियों के घरों पर कार्रवाई की जा चुकी है।
परिवार का बयान
विधायक के चचेरे भाई सुखपाल मीना ने कहा कि उनके बेटे धर्मचंद और छोटे भाई धर्मपाल के बेटे रोहित ने नीट-2025 (NEET-2025) परीक्षा दी थी।
पेपर आता तो दोनों पास होते। धर्मचंद का चयन हुआ, रोहित का चयन नहीं हुआ। उनका परिवार पेपरलीक से जुड़ा नहीं है।
ये भी पढे़:-
इलेक्ट्रिक बसें कर रही है चलने का इंतजार, चार्जिंग स्टेशन नहीं बनने से 150 बसों का संचालन अटका
नीट यूजी 2026 और जेट परीक्षा एक साथ, छात्र असमंजस में कौनसी दे
गलत प्रश्न पत्र और आंसर की पर हाई कोर्ट सख्त; बनेगी हाई लेवल कमेटी
जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी पर हुई बहस, बाहर आते ही चले लात-घूंसे