नीट पेपर लीक के बाद फीस रिफंड प्रक्रिया हुई शुरू, 23 लाख स्टूडेंट्स को मिलेगा पैसा

Ashish Bhardwaj | May 24, 2026, 15:33 IST
Photograph: (the sootr)
नीट-यूजी 2026 (NEET-UG 2026) फीस रिफंड प्रक्रिया शुरू कर दी है। देशभर में करीब 22.79 लाख स्टूडेंट्स (students) को मिलेगा रिफंड। 27 मई तक कर सकते है अपलोड

News In Short

  • एनटीए (NTA) ने नीट-यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन फीस रिफंड पोर्टल शुरू किया।
  • लगभग 22.79 लाख स्टूडेंट्स को रिफंड मिलेगा।
  • रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स 27 मई तक अपलोड करनी होगी।
  • नीट परीक्षा (NEET Exam) 3 मई को रद्द हो गई थी, 21 जून को पुनः आयोजित होगी।
  • स्टूडेंट्स को ध्यान रखना होगा कि सबमिट की गई जानकारी में बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

News In Detail

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency – NTA) ने नीट-यूजी 2026 (NEET UG 2026) के अभ्यर्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस रिफंड पोर्टल शुरू कर दिया है। इसके तहत देशभर के लगभग 22.79 लाख स्टूडेंट्स अपना रिफंड प्राप्त कर सकेंगे। एजेंसी को करीब 319 करोड़ रुपए रिफंड करने हैं।



रिफंड प्रक्रिया कैसे करें?

स्टूडेंट्स को अपने रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर लॉग-इन करना होगा और रिफंड लिंक के माध्यम से बैंक डिटेल्स अपलोड करनी होंगी। यह प्रक्रिया 27 मई तक पूरी करनी आवश्यक है।



क्या-क्या डिटेल्स देनी होगी



अकाउंट होल्डर (Account Holder) का नाम




बैंक अकाउंट नंबर (Bank Account Number)




बैंक का नाम (Bank Name)




IFSC कोड (IFSC Code)




कैंसल चेक (Cancelled Cheque) की स्कैन कॉपी



नोट: बैंक डिटेल्स अपलोड करते समय ध्यान रखें क्योंकि एक बार सबमिट होने के बाद इसमें बदलाव नहीं किया जा सकता।



रिफंड प्रक्रिया के लिए चेतावनी

एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने स्टूडेंट्स को सावधानी बरतने की सलाह दी है। जिन्होंने अभी तक बैंक डिटेल्स अपलोड नहीं की हैं, उन्हें अंतिम तिथि से पहले यह प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए ताकि रिफंड राशि समय पर उनके खाते में पहुंच सके।



नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द और पुनर्निर्धारण

नीट परीक्षा (NEET Exam) 3 मई को आयोजित हुई थी। बाद में पेपर लीक सामने आने पर सीकर में एसओजी (SOG) और सीबीआई (CBI) ने जांच की और गिरफ्तारियां हुईं। एनटीए ने परीक्षा को रद्द कर 21 जून को पुनः आयोजित करने का निर्णय लिया।



FAQs

नीट-यूजी 2026 (NEET-UG 2026) रिफंड प्रक्रिया की अंतिम तिथि क्या है?



स्टूडेंट्स (students) को 27 मई तक रिफंड पोर्टल (refund portal) पर बैंक डिटेल्स (bank details) अपलोड करनी होगी। इसके बाद कोई बदलाव संभव नहीं होगा।



रिफंड (Refund) के लिए कौन-कौन से विवरण (Details) आवश्यक हैं?



अकाउंट होल्डर (Account Holder) का नाम, बैंक अकाउंट नंबर (Bank Account Number), बैंक का नाम (Bank Name), IFSC कोड (IFSC Code) और वैकल्पिक रूप से कैंसल चेक (Cancelled Cheque) की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।



नीट-यूजी 2026 (NEET-UG 2026) परीक्षा कब पुनः आयोजित होगी?



पेपर लीक (Paper Leak) के कारण 3 मई की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। अब नीट परीक्षा 21 जून को फिर से आयोजित होगी।



ये भी पढे़:-

सरकार ने किया प्रशासन में बड़ा बदलाव, 8 जिला प्रभारी सचिव का फेरबदल



बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस लेगी सख्त एक्शन, वाहन होगा जब्त



हाई कोर्ट ने 16 साल की रेप पीड़िता को 7 महीने के गर्भ के अबॉर्शन की अनुमति दी



दो बहनों की आत्महत्या: ब्लैकमेलिंग, जबरन वसूली और खाकी पर ढुलमुल रवैये के आरोप और प्रत्यारोप



Tags:
  • नेशनल टेस्टिंग एजेंसी
  • NTA
  • पेपर लीक
  • NEET UG 2026