राजस्थान के नए CM ने किया प्रशासनिक फेरबदल, मुख्यमंत्री सचिवालय के पुराने अधिकारियों को किया APO, योगेश श्रीवास्तव नियुक्त हुए OSD

Pooja Kumari | Dec 16, 2023, 24:00 IST
राजस्थान के नए CM ने किया प्रशासनिक फेरबदल, मुख्यमंत्री सचिवालय के पुराने अधिकारियों को किया APO, योगेश श्रीवास्तव नियुक्त हुए OSD
राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने काम संभालने के साथ ही अब अधिकारियों की अपनी टीम बनाना शुरू कर दिया है।

JAIPUR. राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने काम संभालने के साथ ही अब अधिकारियों की अपनी टीम बनाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को पदभार ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री सचिवालय में एक प्रमुख सचिव और दो सचिवों की नियुक्ति की गई थी। अब शनिवार को मुख्यमंत्री ने अपने विशेष अधिकारी यानी ओएसडी के रूप में योगेश श्रीवास्तव को नियुक्त किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सचिवालय में पहले से कार्यरत अधिकारियों को एपीओ किया गया है।



राजस्थान के सीएम ने किया प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री सचिवालय में बदलाव शुरू कर दिए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रमुख सचिव कुलदीप रांका तथा तीन अन्य सचिव आरती डोगरा, राजन विशाल और गौरव गोयल को मुख्यमंत्री सचिवालय से हटा दिया गया है और उन्हें पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा गया है।



योगेश श्रीवास्तव नियुक्त हुए ओएसडी

मुख्यमंत्री ने अपने ओएसडी के रूप में आरएएस अधिकारी योगेश श्रीवास्तव को नियुक्त किया है। योगेश श्रीवास्तव विभिन्न पदों पर रह चुके हैं तथा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सहायक के रूप में भी काम कर चुके हैं। योगेश श्रीवास्तव की स्थाई नियुक्ति की गई है।



शुक्रवार को टी रविकांत को मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। इनके अलावा श्रीमती आनंदी और सुश्री सौम्या झा को भी मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव नियुक्त किया गया था।



Tags:
  • BHAJANLAL SHARMA
  • भजनलाल शर्मा
  • New CM of Rajasthan
  • Yogesh Srivastava
  • Yogesh Srivastava appointed OSD
  • राजस्थान के नए सीएम
  • योगेश श्रीवास्तव
  • योगेश श्रीवास्तव नियुक्त हुए ओएसडी