परिणीति और राघव की शादी की रस्में 23 सितंबर से होगीं शुरू, देखें क्या हैं शादी का पूरा शेड्यूल

The Sootr | Sept 15, 2023, 24:00 IST
परिणीति और राघव की शादी की रस्में 23 सितंबर से होगीं शुरू, देखें क्या हैं शादी का पूरा शेड्यूल
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्‌ढा की शादी की रश्में शुरू होने जा रही हैं, बता दें कि दोनों उदयपुर में 24 सितंबर को शादी करने जा रहे हैं

UDAIPUR. बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्‌ढा की शादी की रश्में शुरू होने जा रही हैं। बता दें कि दोनों उदयपुर में 24 सितंबर को शादी करने जा रहे हैं। शहर के पिछोला झील के किनारे स्थित द लीला होटल में शादी के आयोजन होंगे। 22 सितंबर तक दोनों परिवार उदयपुर पहुंच सकते हैं।



क्या है शादी का शेड्यूल



23 सितंबर को सुबह 10 बजे परिणीति की चूड़ा सेरेमनी होगी। उसके बाद उसी दिन लीला पैलेस में मेहमानों के लिए लंच की व्यवस्था की गई है। फिर शाम सात बजे संगीत सेरेमनी होगी, यह 90 के दशक के गानों से शुरू होगा। 24 सितंबर को दोपहर साढ़े तीन बजे जयमाला का कार्यक्रम होगा। उसके बाद करीब चार बजे दोनों सात फेरे लेंगे। फिर शाम साढ़े छह बजे के आसपास विदाई समारोह होगा और रात को रिसेप्शन और गाला डिनर होगा।



13 मई को हुई थी सगाई



परिणीति और राघव की शादी में कई बड़ी-बड़ी हस्तियां मौजूद होगीं। राजनीति से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के लोग यहां मौजूद रहेंगे। बता दें कि दोनों ने 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की थी। सगाई में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब सीएम भगवंत मान सहित कई बड़े नेता शामिल हुए थे।



Tags:
  • Parineeti Chopra
  • परिणीति चोपड़ा
  • AAP MP Raghav Chadha
  • Parineeti-Raghav's wedding
  • Parineeti Raghav will get married in Udaipur Palace
  • आप सांसद राघव चड्‌ढा
  • परिणीति-राघव की शादी
  • उदयपुर पैलेस में शादी करेंगे परिणीति राघव