किसानों ने किया रेलवे ट्रैक को जाम, गेहूं खरीद को लेकर हो रहा है आंदोलन
News In Short
- पीलीबंगा में गेहूं खरीद आंदोलन तेज, रेलवे ट्रैक जाम हुआ।
- किसान-मजदूर-व्यापारी मोर्चा के आह्वान पर धरना जारी।
- प्रशासन ने सुरक्षा कड़ी की, रेलवे स्टेशन और मार्गों पर पुलिस तैनात।
- बायोमेट्रिक करवा चुके किसानों का संपूर्ण गेहूं खरीदा जाए।
- वार्ता के बावजूद जब तक ठोस निर्णय नहीं, आंदोलन जारी रहेगा।
News In Detail
राजस्थान में श्रीगंगानगर के पीलीबंगा में गेहूं खरीद लक्ष्य बढ़ाने को लेकर किसान आंदोलन शनिवार 30 मई को उग्र हो गया। किसानों ने हनुमानगढ़-बीकानेर रेलवे ट्रैक को कुछ समय के लिए जाम कर दिया। हालांकि प्रशासन की समझाइश के बाद ट्रैक खाली कराया गया।
आज सुबह से ही संयुक्त किसान-मजदूर-व्यापारी मोर्चा के आह्वान के बाद किसान धरना स्थल जुटने लगे थे। किसान आसपास के ग्रामीण बस, ट्रैक्टर और ट्रॉलियों में पीलीबंगा पहुंचे।
प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था
आंदोलन देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा कड़ी कर दी। रेलवे स्टेशन और प्रमुख मार्गों पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात है। वरिष्ठ अधिकारी लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।
आंदोलन की मांगें
संयुक्त मोर्चा के नेताओं का कहना है कि किसानों की लंबित मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा। मुख्य मांग यह है कि पूर्व में बायोमेट्रिक करवा चुके किसानों का संपूर्ण गेहूं समर्थन मूल्य पर खरीदा जाए।
आंदोलन में किसान नेताओं ने कहा कि मंडियों में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद पूरी तरह नहीं हो रही। प्रशासन केवल बारदाना उपलब्ध कराने में उलझा हुआ है।
शुक्रवार का प्रदर्शन
आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। हनुमानगढ़-सूरतगढ़ मुख्य मार्ग पर किसानों ने एक घंटे का चक्का जाम किया। भीषण गर्मी में भी किसान सड़क पर बैठे रहे।
पुलिस ने वाहनों का रूट डायवर्ट कर शहर के अंदरूनी मार्गों से निकासी करवाई। सड़क पर सभा आयोजित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार गंभीर नहीं है।
प्रशासन से वार्ता और भविष्य की योजना
प्रशासन ने आंदोलनकारियों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया, लेकिन संयुक्त मोर्चा ने इसे अस्वीकार कर दिया। उनका कहना था कि जब तक मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाएगा, आंदोलन जारी रहेगा।
अपडेट जारी है...........
ये भी पढे़:-
राजस्थान आ रही है डोनॉल्ट ट्रम्प की बेटी, करेगी सोनार किले का दीदार
एजेंसी मालिक ने संविदा कर्मचारी से मांगी रिश्वत, ACB ने किया गिरफ्तार
पचपदरा रिफाइनरी 1 जून से फिर होगी शुरू, आग के कारण हो गई थी बंद
रविंद्र सिंह भाटी के पेट्रोल छिड़कने पर PSO सस्पेंड, 25 दिन से धरने पर हैं भाटी