पीएम मोदी 28 फरवरी को आएंगे अजमेर, मुख्यमंत्री ने संभाली तैयारियों की कमान

Purshottam Kumar Joshi | Feb 24, 2026, 19:14 IST
Photograph: (the sootr)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को राजस्थान में अजमेर आ रहे हैं। उनके दौरे की तैयारियों की कमान मुख्यमंत्री भजनलाल ने संभाल ली है। इस दौरान मोदी प्रदेश के लिए अरबों रुपए के विकास कार्यों की सौगत देंगे।

News in Short

  • प्रधानमंत्री मोदी 28 फरवरी को अजमेर दौरे पर आ रहे हैं, जहां वे विकास कार्यों की घोषणाएं करेंगे।
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस दौरे की तैयारियों की कमान संभाली और अजमेर पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया।
  • प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान युवाओं को सरकारी सेवाओं के नियुक्ति पत्र देंगे।
  • मोदी द्वारा HPV वैक्सीन की लॉन्चिंग भी की जाएगी, जो सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में मदद करेगी।
  • मुख्यमंत्री ने सुरक्षा, यातायात और सुविधाओं को लेकर प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं।

News in detail

​जयपुर। ​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी 28 फरवरी को राजस्थान में अजमेर के दौरे पर रहेंगे, जहां वे प्रदेश की जनता को अरबों रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इस दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए खुद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कमान संभाल ली है। उन्होंने मंगलवार को अजमेर पहुंचकर आयोजन स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।



सीएम ने लिया तैयारियों का जायजा​

सीएम भजनलाल मंगलवार को जयपुर से सीधे अजमेर पहुंचे। उन्होंने न केवल सभा स्थल का भौतिक निरीक्षण किया, बल्कि उच्चाधिकारियों के साथ एक मैराथन बैठक कर सुरक्षा और सुविधाओं का फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें। निरीक्षण के दौरान भजनलाल के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत और मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास भी थे।



​युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र

​प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि धरातल पर बदलाव का संदेश देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरे के दौरान बड़ी संख्या में प्रदेश के युवाओं को सरकारी सेवाओं के नियुक्ति पत्र किए जाएंगे। यह कदम राज्य सरकार की युवाओं को रोजगार देने की प्रतिबद्धता को मजबूती देगा।



​एचपीवी वैक्सीन की लॉन्चिंग

प्रधानमंत्री मोदी 28 फरवरी को देशव्यापी एचपीवी (HPV) वैक्सीन की लॉन्चिंग भी यहीं से करेंगे, जो सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में मील का पत्थर साबित होगी। राजस्थान के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी जाएगी।



​प्रशासन को दिए सख्त निर्देश​

लाखों की भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए मुख्यमंत्री ने यातायात और पार्किंग व्यवस्था पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग मिलकर काम करें ताकि शहर की रफ्तार न थमे। सभा स्थल पर पेयजल, चिकित्सा सहायता और विद्युत आपूर्ति के पुख्ता इंतजाम हों। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।



​मुख्य बातें:


​तारीख: 28 फरवरी 2026


​स्थान: कायड़ विश्राम स्थली, अजमेर


​प्रमुख घोषणाएं: नियुक्ति पत्र वितरण, HPV वैक्सीन लॉन्च, बुनियादी ढांचा विकास।



होली पर मिलेगी ट्रेनों में वेटिंग से राहत, राजस्थान को मिली एक और स्पेशल ट्रेन



Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • राजस्थान
  • सीएम भजनलाल
  • जयपुर
  • दौरा
  • अजमेर
  • कमान