भजनलाल के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले को आचार संहिता का नोटिस, भ्रामक प्रचार का है आरोप

Ashish Bhardwaj | Sept 11, 2026, 15:42 IST
पुष्पेंद्र भारद्वाज
राजस्थान में सांगानेर से कांग्रेस प्रत्याशी रहे पुष्पेंद्र भारद्वाज को भ्रामक प्रचार के आरोप में आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस मिला है। भाजपा की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • सांगानेर कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज को नोटिस जारी।
  • आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में प्रशासन की कार्रवाई।
  • भाजपा शिकायत पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने मांगा जवाब।
  • भ्रामक प्रचार के आरोपों पर भारद्वाज से जवाब तलब।
  • 87 कॉलोनियों वाले दावे पर चुनावी विवाद तेज।

सीएम भजन लाल शर्मा खिलाफ चुनाव लड़ने वाले सांगानेर से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे पुष्पेंद्र भारद्वाज को जिला प्रशासन ने आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस दिया है। उन पर समाचार पत्रों और सोशल मीडिया के माध्यम से कथित रूप से भ्रामक प्रचार करने का आरोप है।यह कार्रवाई भाजपा प्रवक्ता खेमचंद शर्मा की शिकायत पर की गई है।



शिकायत में क्या कहा गया

शिकायत में उदाहरण के तौर पर यह उल्लेख किया गया कि 87 कॉलोनियों के करीब 1.50 लाख लोगों को उद्योगपति अडाणी के लिए बेघर किए जाने की तैयारी जैसा प्रचार किया गया।



इसके अलावा शिकायत में रंगाई-छपाई उद्योग को ठप करने जैसे दावों के संबंध में भी प्रचार किए जाने का जिक्र किया गया है। यह सभी बिंदु भाजपा की शिकायत का हिस्सा हैं, जिनकी अभी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।



प्रशासन ने मांगा जवाब

जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस मामले में दो बिंदुओं पर पुष्पेंद्र भारद्वाज से जवाब तलब किया है। अभी तक भारद्वाज की ओर से इस नोटिस पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।



यह मामला अभी जांच और जवाब के चरण में है, इसलिए आचार संहिता उल्लंघन को अंतिम रूप से साबित तथ्य नहीं माना जा सकता।



फर्जी मतदान का आरोप

सांगानेर विधानसभा के वार्ड 49 में कांग्रेस प्रत्याशी धर्म सिंह सिंघानिया ने फर्जी मतदान का आरोप लगाया। उन्होंने समर्थकों के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।



सिंघानिया का आरोप है कि कई मतदाताओं के पहुंचने से पहले ही उनके नाम पर किसी अन्य व्यक्ति ने वोट डाल दिया।



कई बूथों पर EVM खराब

चुनाव शुरू होने से पहले मॉक पोल के दौरान कई जगह ईवीएम खराब होने की शिकायतें सामने आईं। वार्ड 149, 150 और 116 से 132 में सबसे ज्यादा मशीन खराब होने के मामले सामने आए।



जयपुर के वार्ड 113 स्थित कांवटिया का खुर्रा अग्रवाल धर्मशाला मतदान केंद्र पर ईवीएम खराब होने के बाद मतदाताओं ने हंगामा किया।



बूथ पर प्रत्याशियों में विवाद

वार्ड 114 के एक मतदान केंद्र पर सुबह विवाद की स्थिति बन गई। एक निर्दलीय प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी को बूथ से बाहर करने की मांग की।



इस दौरान दोनों पक्षों के बीच झड़प भी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।



वार्ड 26 में भी हंगामा

वार्ड 26 के मंगलम सिटी गवर्नमेंट स्कूल बूथ पर कांग्रेस प्रत्याशी ने हंगामा किया।



मतदान केंद्र पर कांग्रेस एजेंट के नहीं बैठने को लेकर विवाद हुआ। कांग्रेस प्रत्याशी ने कर्मचारियों पर सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया।



ये खबर भी पढे़:-

राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव: दोपहर एक बजे तक 44.90% मतदान



मतदान के दिन सफाई ड्यूटी पर निगम कर्मचारी, कांग्रेस ने उठाए मताधिकार पर सवाल



8वीं क्लास में रोशनी गई, फिर भी नहीं छोड़ा सपना; IAS मनु गर्ग से सीखें जीत का जज्बा



आईएएस आशीष मोदी के OBC सर्टिफिकेट पर उठे सवाल, झारखंड सरकार से मांगी रिपोर्ट



Tags:
  • राजस्थान
  • आचार संहिता
  • जिला निर्वाचन अधिकारी
  • पुष्पेंद्र भारद्वाज
  • सांगानेर विधानसभा