सोनिया के साथ जयपुर में ठहरे राहुल कर रहे हैं चुनाव की मॉनिटरिंग, यहीं से करेंगे वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात और चुनावी दौरे

Jitendra Shrivastava | Nov 16, 2023, 24:00 IST
सोनिया के साथ जयपुर में ठहरे राहुल कर रहे हैं चुनाव की मॉनिटरिंग, यहीं से करेंगे वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात और चुनावी दौरे
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी स्वास्थ्य कर्म के चलते दो दिन से जयपुर में है और अगले दो दिन जयपुर ही रहेंगी।

मनीष गोधा, JAIPUR. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी स्वास्थ्य कर्म के चलते दो दिन से जयपुर में है और अगले दो दिन जयपुर ही रहेंगी। उनके साथ उनके पुत्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी जयपुर में ही है और यहीं से ना सिर्फ चुनावी दौरे कर रहे हैं, बल्कि राजस्थान में चुनाव की तैयारी की मॉनीटरिंग भी कर रहे हैं। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी जयपुर में ही रुके हुए है और पार्टी की बैठकें कर रहे हैं।



सोनिया आराम और राहुल कर रहे चुनावी दौरे



दिल्ली में प्रदूषण के चलते डॉक्टरों की सलाह पर सोनिया गांधी 2 दिन पहले जयपुर आई थी और राहुल गांधी भी उनके साथ ही जयपुर आए थे। दोनों नेता जयपुर के राजविलास होटल में ठहरे हुए हैं। सोनिया गांधी होटल में ही आराम कर रही है वहीं राहुल गांधी यहीं से चुनावी दौरों के लिए जा रहे हैं। इसके साथ ही वे पार्टी के नेताओं से मुलाकात भी कर रहे हैं और राजस्थान में पार्टी की चुनावी तैयारी पर नजर भी बनाए हुए हैं।



राहुल जयपुर से लेंगे राजस्थान चुनाव का फिडबैक



पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक, पार्टी प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और वार रूम के इंचार्ज शशिकांत सेंथिल जयपुर में पार्टी के वॉर रूम में लगातार बैठकें कर रहे हैं और चुनाव पर नजर बनाए हुए हैं। राहुल गांधी भी लगातार इनसे फीडबैक ले रहे हैं।



पार्टी की अंदरूनी खींचतान का असर न हो, इसके लिए कवायद



पार्टी सूत्रों का कहना है कि पार्टी के दोनों बड़े नेताओं का राजस्थान में रुके रहना राजनीतिक रूप से काफी अहम है। पार्टी में अंदरूनी स्तर पर लंबे समय तक चली खींचतान का असर चुनाव पर नजर ना आए और चुनाव के अंतिम दौर में पार्टी एकजुट नजर आए इस दृष्टि से सोनिया और राहुल के यहां ठराव को अहम माना जा रहा है। इसका असर भी इस रूप में दिख रहा है कि गहलोत और पायलट के साथ वाले पोस्टर दिख रहे है और वार रूम में दोनों की मौजूदगी वाली तस्वीरें वायरल की जा रही हैं।



Tags:
  • Rajasthan News
  • राजस्थान न्यूज
  • Rajasthan Assembly elections
  • राजस्थान विधानसभा चुनाव
  • Sonia Gandhi in Jaipur
  • Rahul monitoring from Jaipur
  • Rahul will conduct election tour from here
  • जयपुर में सोनिया गांधी
  • जयपुर से राहुल कर रहे मॉनिटरिंग
  • राहुल यहीं से करेंगे चुनावी दौरे