28 नवंबर को जारी हुआ रेलवे का नोटिफिकेशन, दिसंबर से फरवरी तक बदलेंगे ट्रेन शेड्यूल, जानें कौन-कौन सी गाड़ियां कैंसिल

Jageshwar Prasad | Published:
सर्दियों में घने कोहरे के संभावित असर को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनों का संचालन कैंसिल या सीमित किया।
In view of the potential impact of dense fog during winter, Indian Railways has cancelled or curtailed the operations of several trains.
हर साल दिसंबर और जनवरी के महीनों में घने कोहरे के चलते ट्रेनों की गति और समय-सारणी प्रभावित होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने 28 नवंबर को नोटिफिकेशन जारी कर अग्रिम व्यवस्था की है। रेलवे ने 20 ट्रेनों को पूरी तरह कैंसिल कर दिया है। जबकि 26 ट्रेनों के फेरे घटाए गए हैं या वे निर्धारित दिनों में रद्द रहेंगी।

यह बदलाव 1 दिसंबर से लागू होकर अगले साल 28 फरवरी (कुछ गाड़ियों में मार्च की शुरुआती तिथियों) तक प्रभावी रहेगा। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) सरस्वती चंद्र ने बताया कि कोहरे के मौसम में ट्रेनों का सुरक्षित और व्यवस्थित संचालन बनाए रखने के लिए टाइमिंग और फेरों में यह समायोजन किया गया है।




पूरी तरह कैंसिल की गई 20 ट्रेनों का विवरण

निर्धारित अवधि के दौरान निम्नलिखित 20 ट्रेनों का संचालन रद्द रहेगा:



क्र.ट्रेन नंबर व नामरूटरद्द रहने की अवधि
114112 एक्सप्रेसप्रयागराज जंक्शन–मुजफ्फरपुर1 दिसंबर से 24 फरवरी
214111 एक्सप्रेसमुजफ्फरपुर–प्रयागराज जंक्शन2 दिसंबर से 24 फरवरी
322198 एक्सप्रेसवीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)–कोलकाता4 दिसंबर से 26 फरवरी
422197 एक्सप्रेसकोलकाता–वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)6 दिसंबर से 28 फरवरी
522857 एक्सप्रेससांतरागाछी–आनंद विहार7 दिसंबर से 22 फरवरी
622858 एक्सप्रेसआनंद विहार–सांतरागाछी8 दिसंबर से 23 फरवरी
714003 एक्सप्रेसमालदा टाउन–नई दिल्ली5 दिसंबर से 2 मार्च
814004 एक्सप्रेसनई दिल्ली–मालदा टाउन3 दिसंबर से 28 फरवरी
914523 हरिहर एक्सप्रेसबरौनी–अंबाला3 दिसंबर से 1 मार्च
1014524 हरिहर एक्सप्रेसअंबाला–बरौनी1 दिसंबर से 27 फरवरी
1114617 जनसेवा एक्सप्रेसपूर्णिया कोर्ट–अमृतसर3 दिसंबर से 2 मार्च
1214618 जनसेवा एक्सप्रेसअमृतसर–पूर्णिया कोर्ट1 दिसंबर से 28 फरवरी
1315903 एक्सप्रेसडिब्रूगढ़–चंडीगढ़4 दिसंबर से 26 फरवरी
1415904 एक्सप्रेसचंडीगढ़–डिब्रूगढ़6 दिसंबर से 28 फरवरी
1515620 एक्सप्रेसकामाख्या–गया7 दिसंबर से 22 फरवरी
1615619 एक्सप्रेसगया–कामाख्या8 दिसंबर से 23 फरवरी
1715621 एक्सप्रेसकामाख्या–आनंद विहार3 दिसंबर से 25 फरवरी
1815622 एक्सप्रेसआनंद विहार–कामाख्या4 दिसंबर से 26 फरवरी
1913035 उपासना एक्सप्रेसहावड़ा–देहरादून1 दिसंबर से 26 फरवरी
2013036 उपासना एक्सप्रेसदेहरादून–हावड़ा2 दिसंबर से 27 फरवरी

जिन ट्रेनों के घटाए गए फेरे / निर्धारित दिन रद्द रहेंगी

कोहरे के प्रभाव को देखते हुए कई ट्रेनों के साप्ताहिक फेरे कम किए गए हैं या विशेष दिनों में संचालन बंद रखा गया है:



क्र.ट्रेन नंबर व नामरूटरद्द रहने के दिन व अवधि
111123 एक्सप्रेसग्वालियर–बरौनी3 दिसंबर से 25 फरवरी: सोमवार व गुरुवार
211124 एक्सप्रेसबरौनी–ग्वालियर4 दिसंबर से 26 फरवरी: मंगलवार व शुक्रवार
322406 गरीबरथ एक्सप्रेसआनंद विहार–भागलपुर2 दिसंबर से 24 फरवरी: हर बुधवार
422405 गरीबरथ एक्सप्रेसभागलपुर–आनंद विहार3 दिसंबर से 25 फरवरी: हर गुरुवार
515033 एक्सप्रेसपाटलिपुत्र–लखनऊ15 दिसंबर से 10 फरवरी: सोमवार, मंगलवार व बुधवार
615034 एक्सप्रेसलखनऊ–पाटलिपुत्र15 दिसंबर से 10 फरवरी: सोमवार, मंगलवार व बुधवार
715079 एक्सप्रेसपाटलिपुत्र–गोरखपुर16 दिसंबर से 14 फरवरी: रविवार, सोमवार, बुधवार व शुक्रवार
815080 एक्सप्रेसगोरखपुर–पाटलिपुत्र16 दिसंबर से 14 फरवरी: रविवार, सोमवार, बुधवार व शुक्रवार
915074 त्रिवेणी एक्सप्रेसटनकपुर–सिंगरौली16 दिसंबर से 10 फरवरी: प्रत्येक बुधवार
1015073 त्रिवेणी एक्सप्रेससिंगरौली–टनकपुर17 दिसंबर से 11 फरवरी: हर गुरुवार
1115076 त्रिवेणी एक्सप्रेसटनकपुर–शक्ति नगर15 दिसंबर से 13 फरवरी: मंगलवार व शनिवार
1215075 त्रिवेणी एक्सप्रेसशक्ति नगर–टनकपुर16 दिसंबर से 14 फरवरी: बुधवार व रविवार
1312505 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेसकामाख्या–आनंद विहार2 दिसंबर से 28 फरवरी: रविवार व बुधवार
1415483 सिक्किम महानंदा एक्सप्रेसअलीपुरद्वार–दिल्ली2 दिसंबर से 27 फरवरी: बुधवार व शनिवार
1515484 सिक्किम महानंदा एक्सप्रेसदिल्ली–अलीपुरद्वार4 दिसंबर से 26 फरवरी: शुक्रवार व सोमवार
1615725 एक्सप्रेसन्यू जलपाईगुड़ी–आनंद विहार1 दिसंबर से 23 फरवरी: हर मंगलवार
1715726 एक्सप्रेसआनंद विहार–न्यू जलपाईगुड़ी2 दिसंबर से 24 फरवरी: हर बुधवार
1815909 अवध आसाम एक्सप्रेसडिब्रूगढ़–लालगढ़5 दिसंबर से 27 फरवरी: हर शनिवार
1915910 अवध आसाम एक्सप्रेसलालगढ़–डिब्रूगढ़8 दिसंबर से 2 मार्च: हर मंगलवार
2012988 एक्सप्रेसअजमेर–सियालदह1 दिसंबर से 27 फरवरी: मंगलवार, गुरुवार व शनिवार
2112987 एक्सप्रेससियालदह–अजमेर2 दिसंबर से 28 फरवरी: बुधवार, शुक्रवार व रविवार
2213019 बाघ एक्सप्रेसहावड़ा–काठगोदाम6 दिसंबर से 28 फरवरी: हर रविवार
2313020 बाघ एक्सप्रेसकाठगोदाम–हावड़ा8 दिसंबर से 2 मार्च: हर मंगलवार
2412357 एक्सप्रेसकोलकाता–अमृतसर5 दिसंबर से 27 फरवरी: हर शनिवार
2512358 एक्सप्रेसअमृतसर–कोलकाता7 दिसंबर से 1 मार्च: हर सोमवार

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

सर्दियों में कोहरे के दौरान लंबी दूरी की ट्रेनों के समय और परिचालन में बदलाव होता है। जिन यात्रियों ने दिसंबर से फरवरी के बीच इन मार्गों पर आरक्षण कराया है, वे यात्रा से पहले रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से अपडेट जांच लें।



Tags:
  • ट्रेन शेड्यूल में बदलाव
  • Indian Railways train schedule change
  • रेलवे का नोटिफिकेशन
  • Fog-related train cancellations
  • Train schedule adjustments December February
  • 20 ट्रेनें कैंसिल कोहरा
  • 26 फेरे घटाए रेलवे
  • पूर्व मध्य रेल कोहरा नोटिफिकेशन
  • अजमेर सियालदह एक्सप्रेस रद्द
  • कोहरे में ट्रेन टाइमिंग बदलाव