Synopsis: निकाय चुनावों के रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। भाजपा अब 5 नगर निगमों में ही आगे है। रिजल्ट में अब तक कांग्रेस बीकानेर, अजमेर और पाली में सबसे बड़ी पार्टी है। पाली भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का गढ़ है। भरतपुर नगर निगम में निर्दलीय आगे हैं।
जयपुर, जोधपुर और कोटा में नगर निगम चुनाव के तहत महापौर (Mayor) और उप महापौर (Deputy Mayor) के चुनाव को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। चुनाव आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कुछ वार्डों के चुनाव परिणाम अटकने के कारण यह निर्णय लिया गया है।
आयोग ने वार्ड संख्या 50 के बूथ संख्या 338 पर पुनर्मतदान (Re-polling) की घोषणा की है। इस बूथ पर 16 सितंबर को सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक वोट डाले जाएंगे, जिसके बाद 17 सितंबर को मतों की गिनती की जाएगी। री-पोलिंग और मतगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही चुनाव परिणाम पूरी तरह स्पष्ट हो सकेंगे।
राजस्थान के 10 नगर निगमों के लिए मतगणना जारी है। पाली, अजमेर, भरतपुर और जोधपुर में निर्दलीय किंगमेकर रहेंगे। बीकानेर में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिल गया है।
बीकानेर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने 40 वार्डों में जीत दर्ज की है। जबकि भाजपा ने 25 वार्ड में जीत दर्ज की है। वहीं 9 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे हैं। वार्ड 23 में रालोपा की सरोज ने जीत हासिल की है।
जयपुर नगर निगम केवार्ड 87 में मुख्यमंत्री के OSD आनंद शर्मा की पत्नी प्रतिभा शर्मा की जीत
अजमेर नगर निगम के चुनाव के नतीजों में कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया है। 80 में से 37 वार्ड में कांग्रेस, 32 में भाजपा के प्रत्याशी जीते। जबकि निर्दलीय 11 सीटों पर जीते हैं। दोनों दलों को बहुमत नहीं मिला है। ऐसे में निर्दलीय किंगमेकर बनेंगे।
पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा के लक्ष्मणगढ़ इलाके में एक वार्ड का फैसला टॉस से होगा। वार्ड संख्या 13 में होगा टॉस से फैसला, कांग्रेस व निर्दलीय को मिले है बराबर-बराबर मत।
नगर निगम चुनाव के नतीजों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बड़ा उलटफेर किया है। कुल 65 वार्डों में से निर्दलीयों ने 36 वार्डों में जीत दर्ज कर सबसे बड़ी ताकत के रूप में उभरकर सामने आए हैं। भाजपा को 20 वार्ड, कांग्रेस को 7 वार्ड, बसपा को 1 और आरएलपी को 1 वार्ड में जीत मिली है।
जयपुर नगर निगम चुनाव के परिणाम लगातार सामने आ रहे हैं। अब तक कुल 82 वार्डों के नतीजे घोषित हो चुके हैं, जिनमें भाजपा ने 41 वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस 31 वार्डों में विजयी हुई है। वहीं, 6 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी है।
इसके अलावा, वार्ड 25, 47 और 34 सहित 4 वार्डों का चुनाव परिणाम फिलहाल होल्ड रखा गया है।
बारां नगर परिषद में आम आदमी पार्टी ने चौंकाया है। यहां 60 वार्डों में से 31 वार्ड जीतकर पार्टी ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। कांग्रेस ने 18, भाजपा ने 9 और निर्दलीयों ने 2 वार्ड जीते हैं। चूरू नगर परिषद के 60 वार्डों में से 30 में भाजपा, 24 में कांग्रेस और 6 में निर्दलीय जीते हैं।
जोधपुर के वार्ड नंबर 56 में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत एवं राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत अपना वार्ड नहीं बचा सके। इस वार्ड से बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है।
वहीं दूसरी तरफ पूर्व सीएम अशोक गहलोत का भांजा भी कांग्रेस प्रत्याशी हार गया, जिसके लिए स्वयं पूर्व सीएम द्वारा प्रचार कर वोट मांगे गए थे।
पाली नगर निगम की काउंटिंग पूरी हो गई है। इसमें कांग्रेस को 29 वार्ड, भाजपा को 21 और निर्दलीय को 15 सीटें मिली हैं। अब निर्दलीय ही तय करेंगे कि पाली में किसका बोर्ड बनेगा। पाली भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का क्षेत्र है।
जोधपुर नगर निगम चुनाव के 100 वार्डों में 385 प्रत्याशियों की किस्मत की सोमवार को काउंटिंग शुरू हो गई। इसमें अब तक भाजपा के 36 और कांग्रेस के 31 उम्मीदवार जीते हैं। वहीं अन्य के 4 प्रत्याशी हैं।
जोधपुर के वार्ड नंबर 42 से कांग्रेस शहर के जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा चुनाव हार गए हैं। उन्हें भाजपा के मेघराज लोहिया ने 279 वोट से हराया है।
राजस्थान के 10 नगर निगम के शुरूआती रिजल्ट में भाजपा ने बढ़त बढ़ा ली है। राजस्थान के नगर निगम में जयपुर सहित 8 निगम में भाजपा आगे चल रही हैं।
वहीं, कांग्रेस सिर्फ पाली में आगे चल रही है। पाली भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का गढ़ है। एक नगर निगम में निर्दलीय ने बढ़त बनाई है।
उदयपुर के वार्ड नंबर 17 से कांग्रेस शहर अध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़ की पत्नी पूनम कंवर ने भी जीत दर्ज है। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के दामाद के भाई आकाश वागरेचा वार्ड नंबर 5 से चुनाव जीत गए हैं।
जयपुर नगर निगम में मेयर की दौड़ की शामिल सुनील कोठारी 900 से ज्यादा वोटों से चुनाव जीत गए है। उन्हें निर्वतमान मेयर कुसुम यादव टिकट काटकर भाजपा ने मैदान में उतारा था।
कोटा नगर निगम के वार्ड नंबर 81 से भाजपा के सुरेंद्र राठौर ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के अमन राठौर को हराया।
भरतपुर नगर निगम के परिणामों की बात करें तो:
वार्ड 31– निर्दलीय भास्कर विजयी
वार्ड 33– कांग्रेस के जयप्रकाश शर्मा ने जीत हासिल की
वार्ड 39– निर्दलीय जग्गो विजयी
वार्ड 40– भाजपा की रीना ने जीत दर्ज की
वार्ड 41– भाजपा की योगेश्वरी दीपक मुद्गल विजयी, जबकि कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष बबीता शर्मा को हार का सामना करना पड़ा
वार्ड 43– भाजपा के प्रेमपाल ने बाजी मारी
वार्ड 51– भाजपा के सुशील विजयी
वार्ड 55– कांग्रेस के डॉक्टर दयाचंद पचौरी ने जीत दर्ज की
वार्ड 101 से बीजेपी के रविशंकर शर्मा ने जीत हासिल की है। इन्होंने कांग्रेस के दुर्गेश शर्मा को हराया। हालांकि जीत का अंतर केवल 76 वोट रहा।
वार्ड 112 से बीजेपी के सुनील कोठारी 905 वोट से जीत गए है। उनके जीतने के बाद समर्थकों ने जश्न मनाया। कोठारी को मेयर पद दावेदारों में माना जा रहा है।
बीजेपी ने 131, 111 , 122 ,41 ,42 ,31 ,42 , 91,32,141 में जीत हासिल की है। कांग्रेस ने वार्ड 21, 51 में सीट हासिल की। वहीं वार्ड 1 निर्दलीय ने जीत हासिल की।
वार्ड 41 से बीजेपी के दया सिंह और वार्ड 31 से बीजेपी के विजय सिंह ने जीत हासिल की।
जयपुर नगर निगम के वार्ड 21 से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश लाटा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के अजय चौहान को 121 वोटों के अंतर से हराया।
इसके अलावा, झोटवाड़ा के वार्ड 31 से भाजपा प्रत्याशी विजय अग्रवाल ने जीत हासिल की। अग्रवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 963 मतों के अंतर से पराजित किया।
करौली नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत करौली नगर परिषद के 55 वार्डों की मतगणना जारी है। अब तक आए परिणामों के अनुसार:
वार्ड 1– निर्दलीय प्रत्याशी हेमलता सोनी विजयी
वार्ड 2– अरमान (कांग्रेस) ने जीत दर्ज की
वार्ड 3– सुनील सैनी (कांग्रेस) विजयी
वार्ड 4– मिथिलेश सैनी (कांग्रेस) ने बाजी मारी
वार्ड 5– मुकेश (कांग्रेस) विजयी
वार्ड 6– धर्म मीणा (भाजपा) ने जीत हासिल की
वार्ड 7– पुष्पेंद्र (भाजपा) विजयी
वार्ड 8– वैशाली (निर्दलीय) ने जीत दर्ज की
वार्ड 9– निरोती लाल (निर्दलीय) विजयी
वार्ड 10– प्रेम सिंह माली (कांग्रेस) ने जीत हासिल की
वार्ड 11– गंगाराम (कांग्रेस) ने परचम लहराया
जयपुर नगर निगम की मतगणना के बीच पहला परिणाम सामने आया है। वार्ड 121 से भाजपा प्रत्याशी नीरज अग्रवाल ने जीत दर्ज की है। उन्होंने 3,306 वोटों के अंतर से विजय हासिल की।
मांडलगढ़ नगर पालिका चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। मांडलगढ़ के मॉडल स्कूल में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती की जा रही है। कुल 20 वार्डों के 79 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद है, जिसका फैसला अब होने वाला है।
मतगणना के लिए 4 टेबल बनाई गई हैं, जहाँ 5 राउंड में 20 वार्डों के 9,579 वोटों की गिनती जारी है। अब तक आए परिणामों के अनुसार, वार्ड 3 से अनिता सुराणा विजयी हुई हैं, वार्ड 2 से जुली ओस्तवाल ने जीत दर्ज की है, और वार्ड 01 से रक्षिता टेलर विजयी घोषित हुई हैं।
जोधपुर नगर निगम चुनाव के परिणाम सामने आ रहे हैं। वार्ड 51 से कांग्रेस की सरस्वती जीती हैं, जबकि वार्ड 31 से कांग्रेस के शहाबुद्दीन ने जीत दर्ज की। वार्ड 2 से कांग्रेस की विमला देवी विजयी हुईं, और वार्ड 72 से कांग्रेस के इरफान बेली ने जीत हासिल की।
राजस्थान में कुल 309 नगरीय निकायों के लिए चुनाव संपन्न हुए हैं। इनमें 10 नगर निगम शामिल हैं – जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर, भरतपुर, उदयपुर, अलवर, पाली और भीलवाड़ा। इसके अलावा 47 नगर परिषद और 248 नगरपालिकाएं भी इसमें शामिल हैं।
प्रदेश के कुल 10,245 वार्डों के लिए 9 और 11 सितंबर को मतदान कराया गया। पहले चरण में 9 सितंबर को 162 निकायों के 5,425 वार्डों में वोट डाले गए थे, जबकि दूसरे चरण में 11 सितंबर को 147 निकायों के 4,820 वार्डों में मतदान हुआ था।
जयपुर नगर निगम के चुनाव की मतगणना भवानी निकेतन कॉलेज में होगी। यहां 150 वार्डों के लिए पड़े वोटों की गिनती की जाएगी। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी।
पहले चरण में 9 सितंबर को 162 निकायों में 76.41 फीसदी और 11 सितंबर को दूसरे चरण के 147 निकायों में 71.69 फीसदी मतदान हुआ था। पहले चरण में 9 सितंबर को 162 निकायों के 5425 वार्डों में मतदान हुआ था। वहीं, दूसरे चरण में 11 सितंबर को 147 निकायों के 4820 वार्डों में वोट डाले गए थे।
राजस्थान के 309 शहरी निकायों के 10,167 वार्डों में हुए नगर निकाय चुनाव के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। सुबह 8 बजे से एक साथ मतगणना शुरू होगी, जिसमें 38,889 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। जयपुर नगर निगम के चुनाव की मतगणना भवानी निकेतन कॉलेज में होगी।