पीएम नरेंद्र मोदी से मिले भजनलाल, दिल्ली में इस साल की यह पहली मुलाकात

Ashish Bhardwaj | Mar 25, 2026, 16:02 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने बुधवार को दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मलाकात की। पिछली बार भजनलाल 2 दिसंबर को दिल्ली में मोदी से मिले थे।

News In Short

  • सीएम भजनलाल शर्मा की दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मलाकात।
  • सरकारी प्रवक्ता ने इस मुलाकात को बताया शिष्टाचार भेंट।
  • मुलाकात में विकसित राजस्थान के रोडमैप पर चर्चा का दावा।
  • भजनलाल ने कहा, डबल इंजन सरकार होने से विकास की गति तेज।
  • भजनलाल की मोदी से पिछली मुलाकात 2 दिसंबर 2025 को हुई थी।

News In Detail

Jaipur: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। भजनलाल की इस साल दिल्ली में मोदी से पहली मुलकात है।



सरकार ने बुधवार की मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया है। संसद भवन में हुई इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी से राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।



पिछली बार दिसंबर में मिले थे भजनलाल

सीएम भजनलाल पिछली बार पीएम मोदी से 2 दिसंबर 2025 को दिल्ली में संसद भवन में ही मिले थे। तब उन्होंने मोदी को 10 दिसंबर को जयपुर में हुए प्रवासी राजस्थानी दिवस सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया था। हालांकि, मोदी इस साल 28 फरवरी को अजमेर दौरे पर आए थे। मोदी ने अजमेर में प्रदेशभर के लिए लगभग 16 हजार करोड़ से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।



​मोदी को दी चंदन की कलाकृति

मुख्यमंत्री ने नवरात्र के मौके पर हुई इस मुलकात में चंदन की लकड़ी से बनी मां दुर्गा की मूर्ति पीएम मोदी को भेंट की। इस मूर्ति को राजस्थान के शिल्पकारों ने तैयार किया है। पीएम मोदी ने कलाकृति की तारीफ की।



​विकसित राजस्थान पर मंथन

सरकारी प्रवक्ता ने दावा किया कि यह मुलाकात राजस्थान के सर्वांगीण विकास को लेकर चर्चा पर केंद्रीत रही। भजनलाल ने मोदी को प्रदेश में चलाए जा रहे विकसित राजस्थान के लक्ष्य प्राप्ति के प्रयासों से अवगत कराया। सीएम ने कहा कि हम प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप राजस्थान को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने का काम कर रहे हैं।



​डबल इंजन सरकार का प्रभाव

​मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार होने से नीतियों का क्रियान्वयन अधिक प्रभावी और तीव्र गति से हो रहा है। योजनाओं और नीतियों के सफल क्रियान्वयन से समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक लाभ पहुंच रहा है। राजस्थान आज विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है।



ये भी पढे़:-

मानगढ़ धाम को अभी राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा नहीं, केंद्र सरकार ने किया साफ इनकार



हनुमान बेनीवाल वो सियासी चेहरा, जिनके तरकश में विवादों के तीरों की कमी नहीं



पेपर लीक के मास्टरमांइड कटारा की बर्खास्तगी अटकी, पौने तीन साल बाद भी फैसला नहीं



बंगाल चुनाव ने बढ़ाई हलचल, वोट कटने के डर से मजदूरों का पलायन, जयपुर के ज्वेलरी कारोबार पर संकट



Tags:
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • भजनलाल शर्मा
  • संसद भवन
  • डबल इंजन सरकार
  • प्रवासी राजस्थानी दिवस