स्कूल में लगा दिए डमी टीचर, खुद घर बैठे सैलरी लेते रहे, अब शिक्षक दंपती से वसूले जाएंगे 9.20 करोड़ रुपए
News In Short
- शिक्षा विभाग का स्कूल में डमी टीचर भेजने वाले शिक्षक दंपती पर बड़ा एक्शन।
- शिक्षा विभाग ने दोनों शिक्षकों पर 9.20 करोड़ की रिकवरी के आदेश दिए हैं।
- विष्णु गर्ग और मंजू गर्ग कई साल से स्कूल नहीं गए, लेकिन वेतन सरकार से लेते रहे।
- शिक्षक दंपती ने डमी शिक्षक नियुक्त कर सकूल से पूरी सैलरी उठाते रहे।
- शिक्षा विभाग ने 21 दिसंबर 2023 को पुलिस से भी इसकी शिकायत की।
News In Detail
राजस्थान शिक्षा विभाग ने एक शिक्षक दंपती के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। दोनों शिक्षक कई सालों से विद्यालय में नहीं जा रहे थे। वे फर्जी हस्ताक्षर करके सरकारी वेतन उठा रहे थे। ये दोनों शिक्षकों ने अपनी-अपनी जगह पर डमी शिक्षक नियुक्त किए थे। शिक्षा विभाग ने अब इनके खिलाफ रिकवरी के आदेश जारी कर दिए हैं।
शिकायत के बाद शुरू की गई जांच
विष्णु गर्ग और उनकी पत्नी मंजू गर्ग बारां जिले के राजपुरा गांव के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। पिछले कई वर्षों से स्कूल नहीं जा रहे थे। दोनों ने डमी शिक्षकों को नियुक्त किया हुआ था, जिससे उनकी नौकरी चलती रहे। मामला जानकारी में आने के बाद शिक्षा विभाग ने 21 दिसंबर 2023 को पुलिस से इस मामले की शिकायत की। इसके बाद इस मामले की जांच शुरू की गई।
फर्जी तरीके से लिया गया वेतन
जांच में सामने आया कि विष्णु गर्ग की नियुक्ति 1997-98 में और मंजू गर्ग की 1999 में हुई थी। इन दोनों ने अब तक करीब 2 करोड़ 20 लाख रुपये का वेतन बिना विद्यालय गए ही ले लिया। इसके अलावा वे विद्यार्थियों के मिड-डे मील और स्कूल के अन्य बजट में भी फर्जीवाड़ा कर रहे थे।
अब हुए रिकवरी के आदेश
अब शिक्षा विभाग ने दोनों शिक्षकों के खिलाफ करीब 9 करोड़ 20 लाख रुपये की रिकवरी का आदेश जारी कर दिया है, जिसमें ब्याज भी शामिल है। शिक्षा विभाग ने दोनों शिक्षकों से कुल राशि 93150373 रुपये (9 करोड़ 31 लाख 50 हजार373 रुपये) के रिकवरी के आदेश दिए हैं। इसमें 4 करोड़ 92 लाख 69 हजार 146 रुपये विष्णु गर्ग से मांगे गए हैं, जबकि 4 करोड़ 38 लाख 81 हजार 227 रुपये मंजू गर्ग से रिकवरी होगी। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि इस प्रकार के ग़लत काम करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
ये भी पढे़:-
सांसद से मांगे विधायकों के नंबर, मंत्री बनाने के नाम पर ठगने की कोशिश, फर्जी गृह सचिव गिरफ्तार
आरसीए में बैटिंग करेंगे नेताओं के लाड़ले, एडहॉक कमेटी में सभी 5 पदों पर 'सत्ता पुत्र' काबिज
मानगढ़ को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने से इनकार, आदिवासी बेल्ट में भाजपा से सियासी टकराहट बढ़ी
जेडीए का उत्तरी रिंग रोड पर बड़ा कदम, एनएचएआई से प्रोजेक्ट अपने हाथ में लेने के लिए भेजा प्रस्ताव