NEET विवाद पर गहलोत का बड़ा हमला, धर्मेंद्र प्रधान को बताया मानेसर कांड का किंगपिन

Mukesh Sharma | May 15, 2026, 18:10 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने नीट विवाद को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को मानेसर कांड का मैनेजमेंट किरदार बताते हुए एनटीए को भंग करने की मांग की।

News In Short

  • अशोक गहलोत ने NEET पेपर लीक मामले के बहाने फिर याद किया मानेसर कांड को।
  • पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा 2024 और 2025 की NEET पेपर लीक की भी हो सीबीआई जांच।
  • NTA को भंग करने और परीक्षाओं का अधिकार पुनः राज्यों को सौंपने की वकालत।
  • धर्म के नाम पर राजनीति लोकतंत्र के लिए खतरा, भाजपा पर जनता की अनदेखी का आरोप।

News In Detail

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट के पेपर लीक मामले के बहाने फिर मानेसर कांड की याद दिला दी। गहलोत से प्रधान के ऑनलाइन परीक्षा करवाने के बयान पर प्रतिक्रिया पूछी गई थी। इस पर उन्होंने कहा, मैं इसमें अभी कुछ नहीं कह सकता। धर्मेन्द्र प्रधान को आप जानते ही हैं कि हमारा जो मानेसर कांड हुआ था, उसके अंदर धर्मेन्द्र प्रधान ही मुख्य किरदार थे।



उन्होंने कहा कि मानेसर कांड के किरदार तो और भी बड़े बड़े थे, पर मैनेजमेंट के किरदार धर्मेन्द्र प्रधान ही थे। इसलिए उनके बारे में क्या कमेंट करूं? उन्होंने कहा कि मैं कुछ भी बोलूंगा तो कहेंगे मेरे खिलाफ जानबूझकर बोल रहे हैं वो, पता नहीं उन्होंने किस रूप में कहा है, क्या वो इंप्लीमेंट कर पाएंगे यह टाइम बताएगा।



इनको जनता की कोई चिंता नहीं

गहलोत ने कहा कि आज खबर आ रही है कि वर्ष 2024 और 2025 का भी पेपर लीक हुआ था। कई लोगों ने इसका फायदा उठाया था। वही लोग इस बार भी पेपर लीक में शामिल थे। गहलोत ने कहा कि यह सब जानते हैं कि इनके कार्यकाल में कोई घोटाला हो जाए, पेपर लीक हो जाए या ओएमआर शीट एक्सपोज हो जाए, इनको जनता की कोई चिंता नहीं है।



खतरा है धर्म के नाम पर राजनीति

गहलोत ने कहा कि ये सिर्फ हिंदू की बात करके चुनाव जीत जाएंगे। लेकिन, हिंदू की बात करते करते कब तक हिंदू भी इनको सहन करेगा। वे भी समझने लगे हैं, हमें क्या मिल रहा है। हमारे नाम पर आप चुनाव जीतते हो। क्या आप हिंदुओं का भला कर रहे हो ?



उन्होंने कहा कि जब महंगाई बढ़ती है तो क्या हिंदू लोग तकलीफ में नहीं आते। ​हिंदू को भी तकलीफ होती ही है। पर इनकी एप्रोच धर्म के नाम पर राजनीति करने की है बहुत खतरनाक मानता हूं और डेमोक्रेसी के लिए खतरा मानता हूं मैं इसको।



2025 में पेपर लीक हुआ तो क्यों छोड़ा गया?

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि 2024 और 2025 के नीट पेपर भी लीक होने की खबर आ रही है। यह तो जांच का विषय है। इनमें अगर हिम्मत है तो उनकी जांच करानी चाहिए।



NEET पेपर लीक को वर्ष 2024 और 2025 की नीट परीक्षा की भी जांच दे देनी चाहिए। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को भंग कर देना चाहिए। जब पेपर लीक हो रहे हैं बार-बार और रोक नहीं पा रहे हो ना ही एग्जाम करा पा रहे हो। पहले राज्यों के पास यह अधिकार था अब पुन: राज्यों को दे देना चाहिए।



ये भी पढे़:-

नीट पेपर लीक: एक ही परिवार के 5 बच्चों का सरकारी कॉलेजों में सिलेक्शन, जानिए मास्टरमांइड बिंवाल भाइयों की पूरी कहानी



NEET पेपर लीक: मास्टरमाइंड भाइयों के बेटों ने बनाई थी खरीदारों की लिस्ट, वसूले करोड़ों रुपए



यह कोई बड़ी बात नहीं, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, NEET-UG 2026 निरस्त होने पर बोले मंत्री दिलावर



क्या समय रहते रुक सकता था NEET विवाद? टीचर की पुलिस ने नहीं सुनी गुहार!



Tags:
  • सीबीआई
  • अशोक गहलोत
  • मेडिकल प्रवेश परीक्षा
  • NEET पेपर लीक
  • मानेसर कांड