आरएमसी के पूर्व रजिस्ट्रार डॉ. राजेश शर्मा गिरफ्तार, एसओजी का बड़ा एक्शन

Ashish Bhardwaj | Mar 25, 2026, 17:55 IST
Photograph: (the sootr)
एसओजी ने फर्जी एफएमजी सर्टिफिकेट मामले में बड़ा एक्शन लिया है। उसने इस केस में राजस्थान मेडिकल काउंसिल (आरएमसी) के पूर्व रजिस्ट्रार डॉ. राजेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

News In Short

  • एसओजी ने फर्जी एफएमजी सर्टिफिकेट मामले में 17 लोगों को गिरफ्तार किया।
  • गिरफ्तार लोगों में राजस्थान मेडिकल काउंसिल के पूर्व रजिस्ट्रार डॉ. राजेश शर्मा भी।
  • राजस्थान के चिकित्सा मंत्री ने इस मामले में पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित की थी।
  • फर्जी डॉक्टरों के रजिस्ट्रेशन में जाली ई-मेल और डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल किया गया।

News In Detail

राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने फर्जी फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट (एफएमजी) सर्टिफिकेट मामले में बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। एसओजी ने राजस्थान मेडिकल काउंसिल (आरएमसी) के पूर्व रजिस्ट्रार डॉ. राजेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी डॉ. राजेश शर्मा समेत 17 लोगों की गई है। आरोप है कि इन लोगों ने मिलकर फर्जी सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन जारी किए।



5 सदस्यीय जांच कमेटी गठित

फर्जी रजिस्ट्रेशन मामला सामने आने के बाद चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने 1 अक्टूबर 2024 को 5 सदस्यीय जांच कमेटी गठित की थी। इस कमेटी ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट में राजस्थान मेडिकल काउंसिल के रजिस्ट्रार डॉ. राजेश शर्मा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। इसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था। यह मामला एसओजी को सौंपा गया।



फर्जी रजिस्ट्रेशन का खुलासा

आरोप है कि राजस्थान मेडिकल काउंसिल में 98 फर्जी डॉक्टरों का रजिस्ट्रेशन किया गया था। इनमें से अधिकांश ने न तो मेडिकल की पढ़ाई की थी और न ही इंटर्नशिप की थी। रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज जैसे सर्टिफिकेट, एनओसी और वेरिफिकेशन पूरी तरह से फर्जी तरीके से किए गए थे।



जाली ई-मेल से रजिस्ट्रेशन

फर्जी डॉक्टरों ने विभिन्न राज्यों की काउंसिल से सर्टिफिकेट और एनओसी में छेड़छाड़ करके ऑनलाइन आवेदन किया था। जांच के दौरान यह सामने आया कि राजस्थान मेडिकल काउंसिल ने बिना वेरिफिकेशन किए ही इन सभी डॉक्टर्स के रजिस्ट्रेशन को मंजूरी दे दी थी। सभी रजिस्ट्रेशन में जाली ई-मेल अटैच किए गए थे। जिसे बिना किसी जांच के स्वीकृत किया गया था।



मामले की पूरी जांच होगी

चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा है कि इस मामले की पूरी जांच की जाएगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



ये भी पढे़:-

पीएम नरेंद्र मोदी से मिले भजनलाल, दिल्ली में इस साल की यह पहली मुलाकात



मानगढ़ धाम को अभी राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा नहीं, केंद्र सरकार ने किया साफ इनकार



हनुमान बेनीवाल वो सियासी चेहरा, जिनके तरकश में विवादों के तीरों की कमी नहीं



पेपर लीक के मास्टरमांइड कटारा की बर्खास्तगी अटकी, पौने तीन साल बाद भी फैसला नहीं



Tags:
  • फर्जी रजिस्ट्रेशन
  • एसओजी
  • गजेन्द्र सिंह खींवसर
  • फर्जी फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट
  • डॉ. राजेश शर्मा