राजस्थान सरकार देने वाली है चार लाख नौकरियां, आइए जानते हैं क्या हैं घोषणाएं

Sanjay Dhiman | Jul 08, 2025, 13:57 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगोद में 'सुपोषित मां अभियान' का शुभारंभ किया। उन्होंने गरीबी और बीपीएल मुक्त गांव बनाने व युवाओं के लिए 5 साल में 4 लाख सरकारी नौकरियों का वादा किया।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हाल ही में सांगोद में 'सुपोषित मां अभियान' की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कई बड़ी घोषणाएं भी की। उन्होंने कमजोर वर्ग, किसान और युवाओं के लिए नई योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।



इस अवसर पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी मौजूद थे। कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा ने युवाओं के लिए 4 लाख नौकरिया देने, पांच हजार गांवों को गरीबी मुक्त बनाने की घोषणाएं भी की। इस अवसर पर 92 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।



युवाओं के लिए 4 लाख सरकारी नौकरियां

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घोषणा की कि उनकी सरकार अगले 5 वर्षों में 4 लाख सरकारी नौकरियां प्रदान करेगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनकी सरकार ने पिछले डेढ़ साल में 69 हजार युवाओं को नौकरी दी है। जल्द ही एक और रोजगार उत्सव आयोजित किया जाएगा, जिसमें और भी युवाओं को नौकरी मिल सकेगी।



मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि उनकी सरकार ने रोजगार कैलेंडर जारी किया है, जिसमें यह बताया जाएगा कि कब वेकेंसी निकलेंगी, कब परीक्षा होगी और कब परिणाम आएंगे।



यह खबरें भी पढ़ें...



राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट: 30 जिलों में चेतावनी, जानें क्या हैं ताजा हालात



राजस्थान में वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत क्यों हुए एक्टिव ? नेताओं से मुलाकात, दौरे और बयानों पर चर्चा ?



महिलाओं और किसानों के कल्याण पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने महिलाओं के अधिकारों और कल्याण के लिए भी ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने यह बताया कि पिछली सरकारों के मुकाबले उनकी सरकार ने महिला अत्याचारों में 11% की कमी दर्ज की है।



इसके अलावा, उन्होंने किसानों के कल्याण के लिए भी कई योजनाओं की घोषणा की। 2027 तक किसानों को दिन में बिजली देने का वादा किया गया है, जिससे उन्हें उनकी खेती में सहारा मिलेगा।



गरीबी मुक्त गांवों की पहल

भजनलाल शर्मा ने यह भी घोषणा की कि उनकी सरकार 5000 गांवों को गरीबी मुक्त बनाने के लिए काम कर रही है। इन गांवों में 10,000 और गांवों को जोड़ने की योजना है। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने 50 लाख लोगों को खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ दिया है, जबकि 22 लाख लोगों ने स्वेच्छा से इसे छोड़ दिया है।



92 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने एक साथ मिलकर 92 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर मंत्री हीरालाल नागर, मदन दिलावर, और कई अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।



यह खबरें भी पढ़ें...



महाराष्ट्र में भाषा विवाद: चिंता में 70 लाख प्रवासी राजस्थानी, जानिए ये कैसे बने विकास की धुरी



उत्तराखंड से राजस्थान तक बारिश का कहर: पुल बह गए, सड़कों पर बाढ़ और लैंडस्लाइड



अंत्योदय पखवाड़ा: वंचितों के कल्याण के लिए संकल्प

लोक सभा स्पीकर ओम बिरला ने 'अंत्योदय पखवाड़ा' का निरीक्षण करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम समाज के सबसे वंचित वर्ग के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने इसी सोच के साथ इस पखवाड़े का आयोजन किया है।



उन्होंने यह भी बताया कि सरकार किसानों को समय पर बिजली, विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा, और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए गंभीरता से काम कर रही है।



सुपोषित मां अभियान: गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य सुविधा

ओम बिड़ला लोकसभा स्पीकर ने सुपोषित मां अभियान का भी जिक्र किया। यह अभियान गर्भवती महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच, पोषण आहार, और अन्य आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य एक स्वस्थ और संस्कारित पीढ़ी का निर्माण करना है।



मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की घोषणाएं

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩



  1. मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  2. छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  3. राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  4. रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
  5. जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
  6. निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
Tags:
  • सीएम भजनलाल शर्मा
  • राजस्थान न्यूज
  • राजस्थान
  • लोकसभा स्पीकर
  • गरीबी
  • ओम बिड़ला लोकसभा स्पीकर