हनुमानगढ़ जिले में भीषण सड़क हादसा, 5 की दर्दनाक मौत, कई घायल, बस के उड़े परखच्चे

Ashish Bhardwaj | Mar 17, 2026, 12:36 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में मेगा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है और 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों का हनुमानगढ़ रेफर कर दिया गया है।

News In Short

  • राजस्थान के हनुमानगढ़ में मेगा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई।
  • हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें हनुमानगढ़ रेफर किया गया।
  • बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में दोनों वाहनों का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
  • मृतकों में 3 की पहचान हो चुकी है, बाकी दो शवों की पहचान अभी बाकी है।
  • हादसे के बाद मेगा हाईवे पर 2 घंटे तक जाम लगा रहा, पुलिस ने क्रेन से वाहनों को हटाया।

News In Detail

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा रावतसर क्षेत्र के बरमसर में मेगा हाईवे पर हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी सुभाष गोदारा और थाना प्रभारी ईश्वरानन्द पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।



हादसा सुबह 7 बजे हुआ

यह हादसा सुबह लगभग 7 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, एक बस और ट्रोले के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई। इसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।



5 घायलों की हालत गंभीर

पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पंहुचा दिया। इनमें से 5 घायलों को हनुमानगढ़ रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे में मारे गए 5 लोगों के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।



मृतकों की पहचान

इस हादसे में मारे गए 5 लोगों में से 3 की पहचान हो चुकी है। मृतकों में अजय बंसल, श्यामलाल और हरिराम शामिल हैं। ये सभी हनुमानगढ़ टाउन के निवासी थे। बाकी दो शवों की पहचान अभी बाकी है।



बस और ट्रक की भीषण टक्कर

यह हादसा तब हुआ जब एक सवारी से भरी निजी बस श्रीगंगानगर से जयपुर जा रही थी। बरमसर के पास ओवरटेक करते समय यह हादसा हुआ। हादसा इतना भीषण था कि बस और ट्रक का सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।



घायलों की सूची

घायलों में 5 लोग गंभीर रूप से घायल है। इनमें सुमन, महेन्द्र कुमार, आदित्य, अरविन्द और रितु नागपाल शामिल हैं। इन सभी को इलाज के लिए हनुमानगढ़ रेफर कर दिया गया है।



हादसे के बाद स्थिति

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के वक्त अधिकांश सवारियां सो रही थीं। हादसा होते ही अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर घायल यात्रियों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा।



मेगा हाईवे पर जाम

हादसे के बाद मेगा हाईवे पर लंबा जाम लग गया। यह जाम करीब 2 घंटे तक रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया और यातायात को सुचारू किया।



प्रत्यक्षदर्शियों का बयान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा तब हुआ जब सड़क पर सरसों से भरी दो ट्रॉलियां खड़ी थीं। बस चालक ने इन ट्रॉलियों को ओवरटेक करने की कोशिश की, और इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रोले से बस की टक्कर हो गई।



ये भी पढे़:-

सलमान खान को नहीं मिली राहत, पान मसाले के भ्रामक प्रचार के आरोप, जानिए पूरा मामला



राजस्थान रॉयल्स ने बदली जर्सी, जडेजा बोले- 'अल्ट्रा यंग' लड़कों के साथ खेलेंगे



राजस्थान के 8,000 करोड़ कहां गए, सीएम की दिल्ली यात्रा पर जूली का बडा सवाल



आईएएस जितेंद्र कुमार सोनी को साहित्य अकादमी पुरस्कार, राजस्थानी कहानी 'भरखमा' का चयन





Tags:
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • टक्कर
  • भीषण सड़क हादसा
  • श्रीगंगानगर
  • हनुमानगढ़