राजस्थान में खुला नौकरियों का पिटारा, विभिन्न विभागों में 26 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती

Amit Baijnath Garg | Jul 18, 2025, 19:45 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान सरकार ने 26,000 से अधिक सरकारी नौकरियों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे और उनका सपना पूरा होगा।

राजस्थान सरकार ने सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं को विभिन्न विभागों में भर्तीका पिटारा खोला है। सरकार ने दो दिन के भीतर सरकारी नौकरियों के लिए 26 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दावा किया कि सरकार ने अब तक 75 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां दे दी हैं, जबकि 2025 में 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी कर दिया है।



इन पदों पर भी होगी भर्ती

इनमें 3225 प्राध्यापक भर्ती, 6500 वरिष्ठ अध्यापक भर्तीव 1015 उप निरीक्षक की भर्ती शामिल है। वहीं संस्कृत शिक्षा विभाग के अध्यापक लेवल-1 एवं लेवल-2 के 2759 पदों एवं प्रारम्भिक शिक्षा के अध्यापक लेवल-1 के 5 हजार पदों पर भर्ती होगी।



ये भी पढ़ें...



सरकारी नौकरी : IBPS में अच्छी सैलरी के साथ जॉब करने का मौका, इंजीनियर्स करें अप्लाई



इस राज्य में निकली 2 हजार पदों पर शिक्षक भर्ती, आज से आवेदन हुए शुरू, ऐसे करें आवेदन



भर्ती में ये पद भी शामिल

इसके अलावा पशु चिकित्सा अधिकारी के 1100, सहायक अभियंता-कृषि के 281, कृषि पर्यवेक्षक के 1100 पदों पर भर्ती होगी। वहीं वन विभाग में वनपाल, वनरक्षक एवं सर्वेयर के कुल 785 पदों, ऊर्जा विभाग में 2163 एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के 1050 विविध पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा आयुर्वेद विभाग के आयुष अधिकारी (संविदा) के 1535 पदों पर भर्ती होगी।



FAQ

  1. 1. राजस्थान में सरकारी नौकरियों के कितने पदों पर भर्ती हो रही है?
    राजस्थान सरकार ने 26,000 से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इनमें शिक्षा, गृह विभाग, कृषि, वन, ऊर्जा और आयुर्वेद जैसे विभिन्न विभाग शामिल हैं।
  2. 2. मुख्य पदों पर भर्ती का क्या विवरण है?
    3225 प्राध्यापक, 6500 वरिष्ठ अध्यापक, 1015 उप निरीक्षक, 1100 पशु चिकित्सा अधिकारी, 785 वनपाल और अन्य कई पदों पर भर्ती की जाएगी।
  3. 3. यह भर्ती कब तक पूरी होगी?
    मुख्यमंत्री ने 2025 तक 81,000 से अधिक पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी किया है और भर्ती प्रक्रिया धीरे-धीरे पूरी की जाएगी।

thesootr links



मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें



छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें



राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें



रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • राजस्थान
  • सरकारी नौकरियां
  • विभिन्न विभागों में भर्ती
  • प्राध्यापक भर्ती