राजस्थान में बारिश का कहर : जयपुर सहित 27 जिलों में अलर्ट जारी, प्रदेश के इन हिस्सों मेें नदियां उफान पर

Reena Sharma Vijayvargiya | Jun 23, 2025, 09:47 IST
monsoon
राजस्थान में मानसून का प्रभाव अब भी तीव्र बना हुआ है। राज्य के विभिन्न इलाकों में हो रही मूसलधार बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों के दौरान भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान में मानसून का कहर जारी है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं और कई स्थानों पर बाढ़ जैसी स्थितियां उत्पन्न हो गई हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी जयपुर सहित 27 जिलों में सोमवार और मंगलवार को भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।



रविवार को प्रदेश के प्रमुख शहरों जैसे जयपुर, कोटा, टोंक, सवाई माधोपुर, और सिरोही में तेज बारिश हुई। इससे न केवल सडक़ों पर पानी भर गया, बल्कि कई नदियाँ भी उफान पर आ गईं। विशेष रूप से सिरोही में माउंट आबू में 7 इंच बारिश दर्ज की गई। इस भारी बारिश के कारण कई छोटे-बड़े गांवों और कस्बों का संपर्क अन्य स्थानों से कट गया।



खबर यह भी : मौसम विभाग का बड़ा अपडेट... गरज-चमक के साथ होगी बारिश, यलो अलर्ट



सिरोही और भीलवाड़ा में बाढ़ की स्थिति

monsoon


भीलवाड़ा के कोठरी नदी में पानी का बहाव तेज हो गया और पुल के ऊपर से पानी बहने लगा, जिससे सडक़ यातायात प्रभावित हो गया। सिरोही में नेशनल हाईवे पर पानी भरने से दिल्ली-गुजरात जाने वाली सडक़ें बंद हो गईं। यहां एक पुलिया भी बह गई, जिससे रेवदर-आबूरोड मार्ग पर यातायात रुक गया। इन घटनाओं ने क्षेत्रीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं।



खबर यह भी : Weather Update: जल्द ही प्रदेश में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी



माउंट आबू में 181 मिमी बारिश

माउंट आबू में 24 घंटे में 181 मिमी (7 इंच) बारिश हुई, जिससे यहां की नदियाँ उफान पर आ गईं। बारिश के कारण जलभराव के चलते कई इलाकों में परिवहन सेवाएं प्रभावित हुईं।



बांधों में जल स्तर बढ़ा

monsoon


तेज बारिश के कारण प्रदेश के कई बांधों में पानी की आवक बढ़ी है। बूंदी के गुड़ा डेम, जयपुर के छापरवाड़ा, भीलवाड़ा के मेजा डेम जैसे छोटे बांधों में जलस्तर बढ़ा है, जिससे बांधों का गेज भी बढ़ गया।



पश्चिमी राजस्थान में तपिश

वहीं, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर और जैसलमेर में रविवार को गर्मी का असर देखा गया। बीकानेर में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री, श्रीगंगानगर में 42.9 डिग्री और जैसलमेर में 42.2 डिग्री दर्ज किया गया।



खबर यह भी : Weather Update : मौसम विभाग की भविष्यवाणी... आंधी-तूफान के साथ होगी भारी बारिश



आगामी दिनों में बारिश की संभावना

monsoon


मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों में राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 23 और 24 जून को जयपुर, अजमेर, कोटा, और भरतपुर में भारी बारिश हो सकती है। जबकि पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर में 25-27 जून के दौरान आंधी और बारिश की गतिविधियाँ बढ़ सकती हैं।



27 जून तक बारिश जारी रहने का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, 27 जून तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। साथ ही, बंगाल की खाड़ी में दो से तीन सिस्टम के सक्रिय होने की संभावना है, जिससे बारिश की गतिविधियाँ और बढ़ सकती हैं।



23 जून को इन जिलों में बारिश का अलर्ट...

  • -ऑरेंज अलर्ट- अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली और सवाई माधोपुर
  • -येलो अलर्ट- गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं सीकर, जयपुर, नागौर, अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौडग़ढ़, राजसमंद, पाली, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर और सिरोही

खबर यह भी : Weather Update : मौसम विभाग का अपडेट... गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल



प्रमुख अपडेट्स-

  • पहली बारिश में झरिया महादेव का झरना बहने लगा
  • चूरू शहर में तेज बारिश से पानी भरने की घटनाएं
  • भीलवाड़ा और जालोर में नदी-नालों का पानी उफान पर
  • Rajasthan weather update
Tags:
  • राजस्थान
  • मौसम विभाग
  • जयपुर
  • Weather update
  • Rajasthan weather update
  • कोटा
  • मानसून
  • दिल्ली
  • तेज बारिश
  • बारिश