Rajasthan TopNews: राजस्थान पंचायत चुनाव के पहले चरण में 1381 पंचायतों के नतीजे घोषित
राजस्थान की टॉप न्यूज
Deeg Twin Murder: जुड़वां भाइयों की हत्या में बड़े भाई के शामिल होने की बात आई सामने, जानिए कैसे की मदद
डीग जिले के जनूथर थाना क्षेत्र के बड़ेसरा गांव में 13 वर्षीय जुड़वां भाइयों की हत्या के मामले में जांच के दौरान एक और अहम खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, दोनों बच्चों की हत्या के मामले में उनकी मां प्रीति और उसके कथित प्रेमी राजेश के साथ मृतकों के बड़े नाबालिग भाई की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस ने नाबालिग को निरुद्ध कर लिया है।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करे
Jaipur Airport: विंटर शेड्यूल में रोजाना 72 फ्लाइट्स रवाना होंगी, 9 नई उड़ानें भी जुड़ीं
जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार से विंटर शेड्यूल लागू हो गया है। इसके साथ ही यात्रियों को दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए ज्यादा फ्लाइट्स मिलेंगी। जोधपुर के लिए भी सीधी उड़ान शुरू होगी। नए शेड्यूल में जयपुर से रोजाना कुल 72 फ्लाइट्स रवाना होंगी, जिनमें 9 नई फ्लाइट्स शामिल हैं।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
रितु बराला केस में धरने पर नहीं पहुंचे विधायक, जिलाध्यक्ष और पार्षद, अब स्पष्टीकरण की तैयारी
राजस्थान कांग्रेस में रितु बराला मामले को लेकर जीरो एफआईआर कराने के मुद्दे पर बुलाए गए धरने से 58 विधायक और 46 जिलाध्यक्ष गायब रहे। पार्टी के वार-रूम से 12 घंटे में जयपुर पहुंचने के आदेश के बावजूद निकाय चुनाव जीतने वाले 3615 पार्षद भी नहीं आए। राहुल गांधी के स्पष्ट निर्देशों के बाद भी लगभग 16 बड़े दिग्गजों ने धरने से दूरी बनाए रखी।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
राजस्थान में पहली बार: गर्भवती महिलाओं की जांचें करना सीखेंगी ANM, उदयपुर से लागू होगा मॉड्यूल
उदयपुर जिले में गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए नई पहल की जा रही है। जिले की 670 ऑग्जिलरी नर्स मिडवाइफ (ANM) को अस्पतालों में लैब टेक्नीशियन के साथ रखकर 9 प्रमुख जांचों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने पर प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे, जिन्हें ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। यह मॉड्यूल लागू करने वाला उदयपुर राजस्थान का पहला जिला बनेगा।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
राजस्थान में बदला मौसम, चूरू में गिरे ओले; अक्टूबर के अंत में फिर बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक, अगले तीन से चार दिन प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि, अक्टूबर के अंतिम दिनों में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कुछ इलाकों में फिर बारिश हो सकती है। फिलहाल दिन में कई शहरों में गर्मी बनी हुई है, जबकि सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगी है।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
कोटा में अनोखा चुनाव, पर्ची से निकला नाम; राकेश कुमार मालव बने उपसरपंच
कोटा जिले की बूढ़ादीत ग्राम पंचायत में उपसरपंच पद के लिए कई वार्ड पंचों के दावेदार होने के कारण किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद पर्ची के जरिए चयन का फैसला किया गया। पर्ची में राकेश कुमार मालव का नाम निकलने पर सभी वार्ड पंचों ने सहमति जताई और उन्हें निर्विरोध उपसरपंच चुन लिया।...
राजस्थान पंचायत चुनाव रिजल्ट 2026: पहले चरण में 1381 पंचायतों के नतीजे घोषित, यहां देखें नए सरपंचों की लिस्ट
अपने गांव के सरपंच या वार्ड पंच का नाम जानने के लिए राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट sec.rajasthan.gov.in पर परिणाम संबंधी जानकारी देखी जा सकती है। कुछ पंचायतों के नाम और मतों का विवरण उपलब्ध सूची में अधूरा है, इसलिए ऐसे मामलों में आधिकारिक घोषणा से पुष्टि करना जरूरी है।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
बीकानेर के केला गांव में सरपंच चुनाव के बाद पथराव, 50 से ज्यादा लोग हिरासत में
बीकानेर जिले के छतरगढ़ उपखंड के केला गांव में सरपंच चुनाव के नतीजे आने के बाद पथराव की घटना सामने आई। जमीला ने इकबाल को 34 वोटों से हराया। परिणाम घोषित होने के बाद गांव में तनाव बढ़ा और पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों को भी निशाना बनाए जाने की जानकारी सामने आई है।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
सिरोही के पालड़ी एम में सरपंच चुनाव परिणाम का विरोध, स्कूल परिसर में घुसने की कोशिश, पुलिस ने खदेड़ा
सिरोही जिले के पालड़ी एम में सरपंच चुनाव के परिणाम को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। सरपंच पद का चुनाव 13 वोटों से हारीं ऊषा देवासी के समर्थकों ने परिणाम के विरोध में धरना दिया। इसी दौरान प्रदर्शन उग्र हो गया और स्कूल परिसर में जबरन प्रवेश की कोशिश के बाद विवाद बढ़ गया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
राहुल गांधी की 'वोट बचाओ-देश बचाओ' रैली के लिए राजस्थान से एक लाख लोगों को जुटाने का टारगेट, नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी
दिल्ली में 1 नवंबर को होने वाली कांग्रेस की 'वोट बचाओ-देश बचाओ' रैली को लेकर राजस्थान में तैयारियां तेज हो गई हैं। राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली में देशभर से 10 लाख से ज्यादा लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें अकेले राजस्थान से कम से कम एक लाख लोगों को दिल्ली ले जाने की तैयारी है।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें