राजस्थान में भी बढ़ गए पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानिए किस जिले में कितने होंगे नए दाम
News In Short
- राजस्थान में 15 मई को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ₹3–4 प्रति लीटर की हुई बढ़ोतरी।
- मिडिल ईस्ट युद्ध और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का राजस्थान में दिखा असर।
- जयपुर में पेट्रोल ₹108.19 और डीजल ₹93.43 प्रति लीटर पर पहुंचा।
- श्रीगंगानगर और बीकानेर में पेट्रोल ₹109.46 और जैसलमेर में ₹109.59 प्रति लीटर।
- बढ़ी हुई तेल कीमतों का सबसे ज्यादा असर आम जनता और ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर पड़ेगा।
News In Detail
राजस्थान में जनता के लिए शुक्रवार 15 मई की सुबह पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतें बड़ा झटका लेकर आई हैं। मिडिल ईस्ट युद्ध के कारण तेल की आपूर्ति पर बढ़ते दबाव का असर अब प्रदेश के पेट्रोल पंपों तक पहुंच चुका है।
पेट्रोल की कीमतें 3.16 से लेकर 4 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ गई हैं। यह मार्च 2024 के बाद पहली बार हुआ है कि तेल कंपनियों ने एक साथ इतनी बड़ी बढ़ोतरी की है।
युद्ध और कच्चे तेल का प्रभाव
वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने घरेलू तेल की कीमतों को प्रभावित किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपूर्ति का दबाव कम नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें और बढ़ सकती हैं। फिलहाल राजस्थान के कई जिलों में पेट्रोल ₹110 प्रति लीटर तक पहुँच गया है।
जयपुर में कीमतों का उछाल
राजधानी जयपुर (Jaipur) में शुक्रवार, 15 मई को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी तेजी देखी गई:
पेट्रोल रेट (Petrol Rate Jaipur): ₹108.19 प्रति लीटर (कल ₹105.03) – ₹3.16 का उछाल।
डीजल रेट (Diesel Rate Jaipur): ₹93.43 प्रति लीटर (कल ₹90.49) – ₹2.94 का उछाल।
यह वृद्धि सीधे जनता की जेब पर असर डालती है और परिवहन व दैनिक खर्च बढ़ा सकती है।
राजस्थान में पेट्रोल की नई कीमतें
| जिला | पुरानी रेट (रुपए/लीटर) | नई रेट (रुपए/लीटर) | कुल बढ़ोतरी (रुपए) |
| अजमेर | 104.36 | 107.61 | 3.25 |
| कोटा | 104.26 | 107.51 | 3.25 |
| चित्तौड़गढ़ | 104.38 | 107.62 | 3.24 |
| श्रीगंगानगर | 106.21 | 109.46 | 3.25 |
| उदयपुर | 105.54 | 108.79 | 3.25 |
| जयपुर | 104.72 | 107.97 | 3.25 |
| बीकानेर | 106.22 | 109.46 | 3.24 |
| अलवर | 105.35 | 108.60 | 3.25 |
| सीकर | 105.65 | 108.90 | 3.25 |
| जोधपुर | 104.54 | 107.79 | 3.25 |
| बाड़मेर | 106.19 | 109.43 | 3.24 |
| सवाई माधोपुर | 106.22 | 109.46 | 3.24 |
| झालावाड़ | 105.09 | 108.34 | 3.25 |
| डूंगरपुर | 106.21 | 109.46 | 3.25 |
| झुंझुनूं | 106.21 | 109.45 | 3.24 |
| बांसवाड़ा | 106.14 | 109.39 | 3.25 |
राजस्थान में डीजल की नई कीमतें
| जिला | पुरानी रेट (रुपए/लीटर) | नई रेट (रुपए/लीटर) | कुल बढ़ोतरी (रुपए) |
| अजमेर | 89.88 | 92.90 | 3.02 |
| कोटा | 89.79 | 92.81 | 3.02 |
| चित्तौड़गढ़ | 89.92 | 92.93 | 3.01 |
| श्रीगंगानगर | 91.72 | 94.74 | 3.02 |
| उदयपुर | 90.96 | 93.98 | 3.02 |
| जयपुर | 90.21 | 93.23 | 3.02 |
| बीकानेर | 91.71 | 94.73 | 3.02 |
| अलवर | 90.76 | 93.77 | 3.01 |
| सीकर | 91.05 | 94.07 | 3.02 |
| जोधपुर | 90.05 | 93.03 | 2.9 |
| बाड़मेर | 91.72 | 94.74 | 3.02 |
| झालावाड़ | 90.54 | 93.56 | 3.02 |
| डूंगरपुर | 91.73 | 94.75 | 3.02 |
| झुंझुनूं | 91.70 | 94.71 | 3.01 |
| बांसवाड़ा | 91.50 | 94.52 | 3.02 |
श्रीगंगानगर और बीकानेर में सबसे महंगा तेल
राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में ट्रांसपोर्टेशन खर्च अधिक होने के कारण तेल की कीमतें हमेशा से ऊंची रही हैं। नई बढ़ोतरी के बाद, श्रीगंगानगर और बीकानेर में पेट्रोल ₹109.46 प्रति लीटर पहुँच गया है। वहीं, जैसलमेर में पेट्रोल की कीमत ₹109.59 प्रति लीटर दर्ज की गई, जो प्रदेश में सबसे ऊंचे स्तरों में से एक है।
आम जनता पर असर
इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर ऑटो और ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर पड़ेगा। आम लोग दैनिक यात्रा और घर का खर्च बढ़ने की संभावना से परेशान हैं। इसके अलावा विदेशी तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव सीधे प्रदेशवासियों की जेब पर असर डालते हैं।
ये भी पढे़:-
राजस्थान हाई कोर्ट ने दुग्ध संघों में प्रशासक लगाने पर लगाई रोक, सरकार से मांगा जवाब
दो डीएफओ पर भ्रष्टाचार के आरोप, पीएमओ से शिकायत के बाद बनी जांच कमेटी
शिक्षकों का 4 साल पुरानी सूची से होगा प्रमोशन, 25 जून तक आएगी फाइनल लिस्ट
पेट्रोल-डीजल पर सीलिंग की आहट; राजस्थान में अब पंपों पर तेल मिलने की सीमा तय