राजस्थान में आज प्रियंका गांधी की सभा, झुंझुनू में महिलाओं के लिए करेंगी कुछ बड़ी घोषणाएं

Pratibha Rana | Oct 25, 2023, 24:00 IST
राजस्थान में आज प्रियंका गांधी की सभा, झुंझुनू में महिलाओं के लिए करेंगी कुछ बड़ी घोषणाएं
पिछले डेढ़ महीने में तीसरी बार राजस्थान आ रही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज झुंझुनू के अरड़वता कस्बे में आयोजित सभा में राजस्थान की महिलाओं के लिए कुछ बड़ी घोषणाएं करेगी।

मनीष गोधा@ JAIPUR.



पिछले डेढ़ महीने में तीसरी बार राजस्थान आ रही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज (25 अक्टूबर) झुंझुनू के अरड़वता कस्बे में आयोजित सभा में राजस्थान की महिलाओं के लिए कुछ बड़ी घोषणाएं करेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कल रात (24 अक्टूबर) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में ये जानकारी दी है। हालांकि उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया है की घोषणाएं किस तरह की होगी, लेकिन माना जा रहा है कि महिलाओं के लिए प्रतिमाह कुछ राशि दिए जाने और उनकी शिक्षा से संबंधित घोषणा हो सकती है।



महिलाओं के लिए हो सकती है खास घोषणाएं



प्रियंका गांधी झुंझुनू में वैसे तो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शीशराम ओला की प्रतिमा के अनावरण के लिए आ रही है। लेकिन चुनाव का समय है इसलिए यह सभा चुनावी सभा ही रहने वाली है। अब मुख्यमंत्री की ओर से दी गई जानकारी के बाद तो यह तय हो गया है कि इस सभा के जरिए प्रियंका गांधी प्रदेश के महिला वोट बैंक को साधेंगी बल्कि शेखावाटी अंचल के तीन जिलों की 21 सीटों पर भी उनकी नजर रहेगी। शेखावाटी अंचल के सीकर चूरू और झुंझुनू जिलों में पिछली बार कांग्रेस में शानदार प्रदर्शन किया था। सीकर की आठ में से एक भी सीट बीजेपी नहीं जीत पाई थी। वहीं चूरू की 6 सीटों में से बीजेपी को सिर्फ एक दो सीट मिल पाई थी। वहीं झुंझुनू की सात में से 5 सीट कांग्रेस ने जीती थी।



प्रियंका की तीसरी सभा



राजस्थान में प्रियंका गांधी की तीसरी सभा भी पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के समर्थक नेता के यहां हो रही है। अरडावता शीशराम ओला का पैतृक गांव है और उनके पुत्र बृजेंद्र ओला अभी सरकार में मंत्री हैं। लेकिन सचिन पायलट के कट्टर समर्थकों में गिने जाते हैं। प्रियंका गांधी की पिछली दो सभाएं टोंक और दौसा में हुई थी और यह दोनों क्षेत्र भी सीधे तौर पर सचिन पायलट से जुड़े हुए हैं।



Tags:
  • Rajasthan News
  • राजस्थान न्यूज
  • priyanka gandhi
  • प्रियंका गांधी
  • Priyanka Rajasthan tour
  • Priyanka Gandhi meeting
  • announcements for women in Jhunjhunu
  • प्रियंका का राजस्थान दौरा
  • प्रियंका गांधी की सभा
  • झुंझुनू में महिलाओं के लिए घोषणाएं