आईपीएल 2026 का शुरुआती शेड्यूल हुआ जारी, जयपुर में नहीं होगा कोई मुकाबला
News In Short
आईपीएल का शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल जारी।
आईपीएल का नया सीजन 28 मार्च से होगा शुरू।
पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Vs सनराइजर्स हैदराबाद।
आगामी शेड्यूल में जयपुर को मेजबानी मिलने की उम्मीद।
30 मार्च से होगी राजस्थान रॉयल्स के सफर की शुरुआत।
News In Detail
जागेश्वर प्रसाद@जयपुर
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन का शुरुआती शेड्यूल जारी कर दिया गया है। क्रिकेट प्रेमियों के बीच इस बार भी टूर्नामेंट को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। हालांकि राजस्थान के प्रशंसकों के लिए शुरुआती कार्यक्रम में एक निराश करने वाली खबर सामने आई है, क्योंकि पहले चरण में जयपुर में कोई भी मैच आयोजित नहीं किया जाएगा। इससे राजस्थान रॉयल्स के स्थानीय प्रशंसकों को अपने घरेलू मैदान पर टीम को देखने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।
शुरूआती 20 मुकाबलों का है शेड्यूल
देश के तीन राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए 2026 के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फिलहाल पहले 20 मुकाबलों का ही शेड्यूल जारी किया गया है। टूर्नामेंट के दूसरे चरण के मैचों का कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा।
28 मार्च से होगा नए सीजन का आगाज
बीसीसीआई द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार आईपीएल का नया सीजन 28 मार्च से शुरू होगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन के पहले मुकाबले में 28 मार्च को अपने घरेलू मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करेगी।
आगामी शेड्यूल में जयपुर को मिल सकती है मेजबानी
आमतौर पर राजस्थान रॉयल्स अपने घरेलू मैच सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेलती है, जहां हर सीजन में बड़ी संख्या में दर्शक टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए पहुंचते हैं। लेकिन इस बार शुरुआती कार्यक्रम में यहां कोई मैच तय नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि बाद के चरणों में जयपुर को मैचों की मेजबानी मिल सकती है।
क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह नहीं हुआ कम
जयपुर में मैच नहीं होने के बावजूद राजस्थान के क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह कम नहीं हुआ है। प्रशंसक उम्मीद कर रहे हैं कि आईपीएल के आगामी चरणों में शहर को भी मुकाबलों की मेजबानी का मौका मिलेगा, जिससे वे अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को घरेलू मैदान पर खेलते हुए देख सकेंगे।
ये भी पढे़:-
अपनों की जंग-सड़कों पर हंगामा, मारवाड़ से मेवाड़ तक क्यों बिखर रहे हैं पूर्व राजघराने
परिसीमन में बढ़ सकती हैं 70 विधानसभा सीटें, जनगणना के बाद होना है परिसीमन
आरपीएससी की होम साइंस प्राध्यापक भर्ती में फिर न्यूनतम अंक का संकट, 16 में से 15 पद रह गए खाली