25 हजार सफाईकर्मियों की होगी भर्ती, 5 साल करनी होगी संविदा पर नौकरी

Ashish Bhardwaj | Jun 02, 2026, 20:42 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में सफाईकर्मियों के लिए जल्द भर्ती निकली जाएगी। इसमें 25 हजार सफाईकर्मी की भर्ती होगी। इन कर्मियों को पहले 5 साल संविदा पर काम करना होगा।

News In Short

  • राजस्थान में करीब 25 हजार सफाईकर्मियों की भर्ती जल्द।
  • सीधे स्थायी नियुक्ति नहीं, पहले 5 साल संविदा पर काम करना होगा।
  • प्रदर्शन और अनुशासन के आधार पर ही नियमितीकरण किया जाएगा।
  • भर्ती में किसी समाज को विशेष प्राथमिकता नहीं, आरक्षण नियमों के अनुसार नियुक्ति।
  • कर्मचारी केवल सफाई से जुड़े कार्य करेंगे, प्रशासनिक काम नहीं।

News In Detail

राजस्थान सरकार जल्द ही करीब 25 हजार सफाईकर्मियों की भर्ती करने वाली है। अब सीधे स्थायी नियुक नहीं मिलेगी, बल्कि चयनित अभ्यर्थियों को पहले 5 साल संविदा पर काम करना होगा। इस दौरान उनके प्रदर्शन और अनुशासन का मूल्यांकन किया जाएगा।



सचिव रवि जैन ने बताया कि नियुक्त कर्मचारी केवल सफाई से संबंधित कार्य करेंगे। किसी भी नगर निगम में कर्मचारियों को प्रशासनिक या कार्यालय कार्य में नहीं लगाया जाएगा। यह निर्देश सभी नगर निगम आयुक्त और अधिशासी अधिकारियों को जारी किए गए हैं।



लंबे समय से विवादों में रही भर्ती

पिछले पांच साल से सफाईकर्मी भर्ती विवादों का विषय रही है। अनुभव प्रमाण-पत्र, फर्जी दस्तावेज और प्राथमिकता को लेकर शिकायतें आने के कारण पिछली भर्ती दो बार रद्द करनी पड़ी।



कांग्रेस सरकार के समय 13,184 पदों की भर्ती अप्रैल 2023 में वापस ली गई थी। इसके बाद बीजेपी सरकार ने 23,820 पदों की भर्ती अगस्त 2024 में निरस्त कर दी।



नया भर्ती मॉडल और नियम

स्वायत्त शासन विभाग ने राजस्थान संविदा भर्ती नियम-2022 के तहत नया मॉडल तैयार किया गया है। इसके अनुसार अभ्यर्थियों को पांच साल संविदा पर काम करना होगा। उनके कार्य, अनुशासन और जिम्मेदारियों का मूल्यांकन किया जाएगा।



समाज विशेष को प्राथमिकता नहीं

वाल्मीकि समाज या किसी अन्य समुदाय को भर्ती में विशेष प्राथमिकता नहीं दी जाएगी। नियुक्तियां सामान्य आरक्षण (Reservation) के तहत होंगी।



इसमें अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को नियमानुसार लाभ मिलेगा।



सफाईकर्मियों का कार्य क्षेत्र

सचिव रवि जैन ने बताया कि नियुक्त कर्मचारी केवल सफाई से संबंधित कार्य करेंगे। किसी भी नगर निगम में कर्मचारियों को प्रशासनिक या कार्यालय कार्य में नहीं लगाया जाएगा। यह निर्देश सभी नगर निगम आयुक्त और अधिशासी अधिकारियों को जारी किए गए हैं।



विभागीय तैयारी और कर्मचारी संगठनों की भागीदारी

भर्ती गाइडलाइन तैयार करने के लिए विभाग ने कर्मचारी संगठनों और नगरीय निकायों से सुझाव लिए हैं। भर्ती प्रक्रिया सरकार के वार्षिक कैलेंडर में शामिल की जा चुकी है। भर्ती विज्ञप्ति जल्द ही जारी होने की संभावना है।



ये भी पढे़:-

उत्तराखंड में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, राजस्थान के तीन लोगों की मौत



8 भर्ती परीक्षाओं पर मंडरा रहा देरी का संकट, RPSC की खाली होती कुर्सियों को कब मिलेंगे साहब?



खाता विभाजन के नाम पर एक लाख की मांग, 50 हजार लेते पटवारी गिरफ्तार



ट्रेन लेट हुई, फ्लाइट छूटी, रेलवे को देना पड़ा 69 हजार रुपए का हर्जाना



Tags:
  • राजस्थान
  • राजस्थान सरकार
  • स्वायत्त शासन विभाग
  • संविदा भर्ती