बिना उद्घाटन नए स्कूल भवनों में कक्षा प्रारंभ करने के निर्देश, ज्यादातर जगह इंतजार चल रहा

Amit Baijnath Garg | Jul 29, 2025, 14:28 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में शिक्षा मंत्री दिलावर के निर्देशों के तहत बिना उद्घाटन के नए स्कूल भवनों में कक्षाएं शुरू करने का आदेश दिया गया है। हालांकि इसकी पालना कितनी होगी, यह देखने वाली बात है।

राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने सभी संस्था प्रधानों एवं जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रदेश में स्कूल भवन अथवा नवनिर्मित कक्षा कक्षों में कक्षाएं लगाना प्रारंभ करें। वे भवन के उद्घाटन का इंतजार ना करें। वे बिना उद्घाटन कक्षाएं शुरू करें।



अब सवाल यह है कि दिलावर के ये निर्देश कितने कारगर होंगे, क्योंकि बिना उद्घाटन किसी भवन का इस्तेमाल अब तक हो नहीं पाया है। इस काम में विधायकों की दिलचस्पी सबसे ज्यादा रहती है, क्योंकि उनके नाम का बोर्ड वहां पर लगता है। क्या स्कूल भवन सुरक्षा का विषय सरकार की प्राथमिकता बन पाएगा?



दिलावर ने कहा है कि सरकार प्रदेश के स्कूल भवनों का सर्वे कर रही है। जो जर्जर या खतरनाक स्थिति में हैं, उनमें कक्षाएं न लगाने के लिए निर्देश दे चुकी है। फिर भी बरसात के मौसम को देखते हुए अतिरिक सावधानी की आवश्यकता है। संस्था प्रधान अपने स्तर पर भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर संवेदनशील रहें।



यह खबरें भी पढ़ें...



मैं वसुंधरा राजे का प्रिय मंत्री रहा, बाद में उनकी नाराजगी बढ़ी और फिर कटुता-बोले शिक्षा मंत्री दिलावर



अब बच नहीं पाएंगे pervert मास्टरजी, एप से बच्चे शिक्षामंत्री दिलावर को कर सकेंगे गोपनीय शिकायत



Rajasthan के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बना रहे 6वीं ट्रांसफर पॉलिसी ! क्या इस बार लागू होगी ?



शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया व्याख्याता को निलंबित: कोटा में छात्रा की शिकायत पर कार्रवाई



2746 स्कूलों में होगा शौचालय का निर्माण

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण द्वारा राजस्थान के 2746 स्कूलों में शौचालय निर्माण कराए जाएंगे। इसके लिए निदेशालय स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण ने 31 जुलाई, 2025 तक राजकीय विद्यालयों में आवश्यकता अनुसार शौचालय निर्माण की समस्त स्वीकृतियां भेजने के आदेश दिए हैं। हालांकि इस तरह के आदेश पहले भी आते रहे हैं, लेकिन बजट मिलने के बाद भी काम शुरू नहीं हो पाया है। राज्य सरकार के पिछले दो बजट में ऐसी ही घोषणाएं की गई थीं, लेकिन समय पर किसी को पैसा नहीं मिला।



पिछली बैठक में निर्देश, पालना कब?

गत दिनों आयोजित पंचायती राज विभाग की बैठक में दिलावर ने निर्देश दिए थे कि राज्य के 4283 राजकीय विद्यालयों में 5840 शौचालय निर्माण की आवश्यकता है, जिसका निर्माण स्वच्छ भारत मिशन द्वारा करवाया जाए। दिलावर के निर्देशों की अनुपालना में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण को वार्षिक कार्य योजना 2025-26 में सामुदायिक स्वच्छता परिसर निर्माण के लिए जिलेवार 2746 के लक्ष्य आवंटित किए गए हैं। आवंटित सभी सामुदायिक स्वच्छता परिसर प्राथमिकता के आधार पर पहले राजकीय विद्यालयों में बनाए जाएंगे। ये बन पाएंगे या नहीं, यह देखना बड़ी बात होगी।



FAQ

  1. राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किन निर्देशों को लागू करने का आदेश दिया?
    मदन दिलावर ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और जिला शिक्षा अधिकारियों को बिना उद्घाटन के स्कूल भवनों और कक्षाओं में कक्षाएं शुरू करने का आदेश दिया।
  2. राजस्थान के स्कूलों में शौचालय निर्माण की योजना क्या है?
    स्वच्छ भारत मिशन के तहत राजस्थान के 2746 स्कूलों में शौचालय निर्माण किया जाएगा, इसके लिए 31 जुलाई, 2025 तक स्वीकृतियां भेजने का आदेश दिया गया है।
  3. राज्य सरकार ने बच्चों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए हैं?
    राज्य सरकार ने जर्जर भवनों में कक्षाएं न लगाने और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं, साथ ही बरसात के मौसम में अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • राजस्थान
  • मदन दिलावर
  • स्वच्छ भारत मिशन
  • शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर
  • बिना उद्घाटन कक्षाएं
  • स्कूल भवन सुरक्षा
  • शौचालय निर्माण
  • स्कूल भवन सुरक्षा का विषय सरकार की प्राथमिकता बन पाएगा