थाईलैंड की राजकुमारी पांच दिन के दौरे पर पहुंची राजस्थान, जानिए क्या है उनका पूरा कार्यक्रम

Purshottam Kumar Joshi | Feb 06, 2026, 16:00 IST
Photograph: (the sootr)
थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नावरी का राजस्थान दौरा । दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करेगा। वे शुक्रवार को दो दिन के दौरे पर पिंकसिटी पहुंचीं वे जोधपुर भी जाएंगी।

News in Short

  • थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नावरी जयपुर और जोधपुर के ऐतिहासिक स्थलों पर करेंगी भ्रमण
  • विशेष विमान से जयपुर पहुंचीं, सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी
  • जयपुर में आमेर किला, हवामहल और सिटी पैलेस का दौरा करेंगी
  • जोधपुर में मेहरानगढ़ किला और उम्मेद भवन की सैर करेंगी
  • थाईलैंड और भारत के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा मिलेगा

News in Detail

थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नावरी नरिरत्ना राजकन्या पांच दिन के दौरे पर शुक्रवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंची। वे 6 से 10 फरवरी तक राजस्थान दौरे पर रहेंगी। वे जयपुर और जोधपुर के प्रमुख ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण करेंगी। शुक्रवार को राजकुमारी विशेष विमान से जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची। एयरपोर्ट पर पुलिस और सीआईएसएफ की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। प्रोटोकॉल के तहत आम लोगों को फोटो और वीडियो बनाने की अनुमति नहीं दी गई थी।



जयपुर में शाही दौरे की शुरुआत

जयपुर पहुंचने के बाद राजकुमारी सिरिवन्नावरी रामबाग पैलेस में ठहरीं। यहां उन्हें राजस्थान की प्रसिद्ध 'अतिथि देवो भवः' परंपरा से परिचित कराया जाएगा। उनके कार्यक्रम में प्रमुख ऐतिहासिक स्थल जैसे आमेर किला, हवामहल, सिटी पैलेस और त्रिपोलिया बाजार शामिल हैं। इस दौरान राजकुमारी को राजस्थान की समृद्ध कला, हस्तशिल्प, संस्कृति और पारंपरिक जीवनशैली का अनुभव होगा।



राजस्थान के ऐतिहासिक स्थल का करेंगी दौरा

जयपुर के बाद राजकुमारी सिरिवन्नावरी जोधपुर जाएंगी। वे मेहरानगढ़ किला, उम्मेद भवन और जसवंत थड़ा का दौरा करेंगी। यहां उन्हें राजस्थान की विरासत, स्थापत्य कला और ऐतिहासिक पर्यटनमहत्व के स्थलों के बारे में बताया जाएगा। इस दौरे से भारत और थाईलैंड के बीच सांस्कृतिक और द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती मिल सकती है।



विशेष सुरक्षा और प्रशासन अलर्ट

राजकुमारी के इस शाही दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। हाल ही में राज्य के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने दौरे की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की थी। साथ ही, रॉयल थाई एम्बेसी की एम्बेसेडर के साथ समन्वय बैठक भी आयोजित की गई थी, ताकि यह कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सके। इसके अलावा, सुरक्षा, यातायात और प्रोटोकॉल से जुड़ी विशेष व्यवस्थाएं भी की गई हैं।



राजकुमारी सिरिवन्नावरी की पहचान

राजकुमारी सिरिवन्नावरी केवल थाईलैंड की शाही परिवार की सदस्य ही नहीं हैं, बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर भी हैं। उनका खुद का लग्जरी फैशन ब्रांड है, जो दुनिया भर में लोकप्रिय है। इसके अलावा, वे थाईलैंड की शाही सेना में मेजर के पद पर भी कार्यरत हैं और एक कुशल घुड़सवार भी हैं। खेल, कला और संस्कृति के क्षेत्र में उनकी गहरी रुचि है।



भारत और थाईलैंड के बीच सांस्कृतिक संबंधों का मजबूत होना

राजकुमारी सिरिवन्नावरी का यह दौरा दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। जयपुर और जोधपुर जैसे ऐतिहासिक शहरों में उनका यह दौरा भारतीय संस्कृति और पारंपरिक जीवनशैली को थाईलैंड में प्रस्तुत करने का एक अवसर होगा।



राजस्थान हाई कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट



Tags:
  • राजस्थान
  • पर्यटन
  • राजकुमारी
  • थाईलैंड
  • राजस्थान के ऐतिहासिक स्थल
  • सिरिवन्नावरी