Rajasthan Top News: राजस्थान की बड़ी खबरें, नतीजों से पहले बाड़ाबंदी की तैयारी
राजस्थान की टॉप न्यूज
नतीजों से पहले बाड़ाबंदी की तैयारी, प्रत्याशियों की सुरक्षा में जुटी जयपुर कांग्रेस
जयपुर में कांग्रेस को पार्षदों की खरीद-फरोख्त की आशंका सता रही। पार्टी ने 150 प्रत्याशियों को एकजुट रखने के लिए रणनीतिक बैठक की। खाचरियावास ने भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
SET अभ्यर्थियों के लिए 13 सितंबर को चलेगी रेवाड़ी-जयपुर स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेवाड़ी-जयपुर-रेवाड़ी परीक्षा स्पेशल रेल सेवा चलाई है। यह ट्रेन 13 सितंबर 2026 को रेवाड़ी से सुबह 3:30 बजे और जयपुर से शाम 4:30 बजे रवाना होगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
जयपुर का करधनी हत्याकांड: गुजरात से लौटने के बाद राहुल ने की पत्नी-बेटियों की हत्या
जयपुर (करधनी)हत्याकांड में पुलिस राहुल झा के गुजरात कनेक्शन और शेयर बाजार के घाटे की जांच कर रही। पत्नी के हाथ मिले बाल भी जांच में अहम सुराग माने जा रहे हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
जयपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 62 के बूथ 23 पर 13 सितंबर को पुनर्मतदान
जयपुर नगर निगम चुनाव के बाद वार्ड 62 के एक बूथ पर दोबारा मतदान होगा। टीलावाला सांगानेर के बूथ पर 110 मतदाताओं ने वोट डाले, जिनके नाम विलोपन सूची में थे। चुनाव आयोग ने मतदान को रद्द कर दिया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
एशियन गेम्स टीम से बाहर होने पर भावुक हुईं कोटा की वुशु खिलाड़ी दिव्यांशी
कोटा की वुशु खिलाड़ी दिव्यांशी चौधरी को एशियन गेम्स रवानगी से ठीक पहले टीम से हटा दिया गया। SAI मेडिकल जांच में अनफिट बताए जाने पर उनकी जगह रोशिबीना देवी को शामिल किया गया, जिन्हें दिव्यांशी ने ट्रायल में हराया था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
पूर्व विधायक बलजीत यादव ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी
जयपुर सेंट्रल जेल में बंद पूर्व विधायक बलजीत यादव ने मोबाइल मिलने की FIR को बेबुनियाद बताते हुए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने दावा किया कि फोन टॉयलेट में लावारिस मिला था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
कोटा विश्वविद्यालय 13 सितंबर को SET-2026 परीक्षा आयोजित करेगा
कोटा विश्वविद्यालय 13 सितंबर को SET-2026 परीक्षा आयोजित करेगा। 7 संभागों में 429 केंद्रों पर 1.77 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सुबह 10 बजे के बाद किसी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रवेश-पत्र, आधार कार्ड और फोटो जरूरी हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
निकाय चुनाव के बीच PCC चीफ की गाड़ी रोकी, टोलकर्मी बोले- कौन डोटासरा?
राजस्थान निकाय चुनाव के बीच सीकर जिले के पलसाना टोल पर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा की गाड़ी रोकने से विवाद हुआ। शिकायत के बाद पुलिस ने दो टोलकर्मियों को हिरासत में लिया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें