Rajasthan Top News: राजस्थान की बड़ी खबरें, कुचेरा में चेयरमैन की कुर्सी पर संग्राम
राजस्थान की टॉप न्यूज
SMS अस्पताल में गठिया मरीजों की आफत, 150 की भीड़ में 50 को इलाज नहीं
राजस्थान के जयपुर एसएमएस अस्पताल की रूमेटोलॉजी ओपीडी में रोज 150 से ज्यादा मरीज पहुंचते हैं, लेकिन 50 मरीजों को भी इलाज नहीं मिल रहा। प्रशासन सातों दिन ओपीडी चलाने की तैयारी में है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
जयपुर नगर निगम: मेयर चुनाव से पहले गरमाई सियासत, कांग्रेस ने मांगी पार्षदों की सुरक्षा
जयपुर नगर निगम के मेयर चुनाव से पहले सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने जयपुर पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष चुनाव की मांग की है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा पार्षदों की खरीद-फरोख्त कर रही है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
4 करोड़ का सिस्टम फिर भी कटला जला: बाजार बंद, व्यापारियों ने पूछा- टैक्स लेते तो सुरक्षा कहां?
जयपुर के पुरोहित जी का कटला में आग से 20-25 दुकानों को नुकसान हुआ। व्यापारियों ने 4 करोड़ के फायर हाइड्रेंट सिस्टम के काम न करने पर सवाल उठाए। शुक्रवार को अशोक गहलोत भी यहां पहुंचे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
जयपुर का मेयर कौन? मदन राठौड़ बोले- शुक्रवार को तय होगा नाम, शनिवार को नामांकन
जयपुर मेयर के लिए भाजपा आज प्रत्याशी तय करेगी। मदन राठौड़ ने कहा कि पार्षदों की राय से नाम फाइनल होगा। भाजपा के पास 78, कांग्रेस के 57 पार्षद हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
बीकानेर निकाय चुनाव: कांग्रेस के बागियों का बिखराव खत्म, मेयर पद की राह हुई साफ
बीकानेर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने 42 वार्ड जीतकर बहुमत हासिल किया था। भाजपा को 27 सीटें मिलीं थीं। अब बागी नेता नवरत्न डागा ने पर्चा वापस लिया। कांग्रेस का महापौर बनना तय है। 21 सितंबर को महापौर चुना जाएगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
राजस्थान में मानसून की विदाई से पहले बारिश का दौर, 6 संभागों में अलर्ट
राजस्थान में मानसून की विदाई से पहले 18 सितंबर को 6 संभागों में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। पिछले 24 घंटे में 15 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। 19 सितंबर से पश्चिमी राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू हो सकती है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
जयपुर में पार्षद का यूटर्न, भाजपा का दुपट्टा पहना फिर बोले मैं कांग्रेसी रहूंगा
जयपुर के निर्दलीय पार्षद मोहम्मद रईस खान ने भाजपा में शामिल होने की खबरों का खंडन किया है। पहले उनकी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ दुपट्टा पहने फोटो वायरल हुई थी। अब उन्होंने वीडियो जारी कर कहा है कि वे कांग्रेसी हैं और कांग्रेसी ही रहेंगे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
CM भजनलाल के भरतपुर में उलटफेर: निर्दलीय विचित्रा सिंह हटीं, अब कौन बनेगा महापौर?
भरतपुर में निर्दलीय विचित्रा सिंह ने मेयर पद से नाम वापस ले लिया। अब भाजपा की अनुराधा सिंह अकेली प्रत्याशी हैं और उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
पांच होटल बदल लिए, पुलिस पीछे भाग रही, शकुंतला रावत का डोटासरा को मैसेज
बानसूर निकाय बोर्ड प्रक्रिया के बीच पूर्व मंत्री शकुंतला रावत ने पीड़ा जताई है। उन्होंने PCC चीफ गोविंद डोटासरा को मैसेज किया है। कहा कि पांच होटल बदल लिए हैं। पुलिस पीछे-पीछे भाग रही है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
बानसूर में घरों में दौड़ा हाईवोल्टेज करंट, एक ही परिवार के चार लोग झुलसे
राजस्थान के बानसूर क्षेत्र के बहरामकाबास गांव में घरों में हाईवोल्टेज करंट पहुंचने से एक परिवार के चार लोग झुलस गए। नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
कुचेरा में चेयरमैन की कुर्सी पर संग्राम, डोटासरा बोले- पुलिस के दम पर जनादेश लूट रही बीजेपी
नागौर के कुचेरा नगरपालिका में बोर्ड बनाने से पहले घमासान तेज है। कांग्रेस ने पुलिस के जरिए पार्षद निंबाराम को ले जाने का आरोप लगाया। यहां कांग्रेस बहुमत से एक सीट दूर है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें