ABVP ने किया राजस्थान यूनिवर्सिटी में हंगामा, छात्रसंघ चुनाव बहाली की है मांग

Ashish Bhardwaj | Jun 03, 2026, 19:21 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान यूनिवर्सिटी में ABVP के छात्रों हगांमा कर दिया। छात्र फीस वृद्धि और छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग कर रहे है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच हल्की झड़प हुई।

News In Short

राजस्थान यूनिवर्सिटी में ABVP के छात्रों ने कुलपति सचिवालय का किया घेराव।


छात्रों ने फीस वृद्धि वापस लेने और छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग की।


प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच हल्की झड़प हुई और तीन छात्रों को हिरासत में लिया गया।


ABVP ने परिसर में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति पर भी नाराजगी जताई।


परिषद ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्दी कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।



News In Detail

राजस्थान यूनिवर्सिटी में आज छात्र मुद्दों को लेकर हंगामा हुआ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कुलपति सचिवालय का घेराव कर दिया।



छात्रसंघ चुनाव बहाल करने, फीस वृद्धि वापस लेने और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर बड़ी संख्या में छात्र परिसर में इकट्ठा हुए और जोरदार प्रदर्शन किया।



पुलिस और छात्र के बीच हुई हल्की झड़प

प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हुई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए बल प्रयोग किया और छात्रों को खदेड़ा। इस दौरान तीन छात्रों को हिरासत में लिया गया। हादसे के बाद परिसर में कुछ समय तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा।



ABVP के राष्ट्रीय संयोजक की टिप्पणी

राजस्थान यूनिवर्सिटी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय में लगातार फीस बढ़ाई जा रही है, जबकि छात्रों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।



उन्होंने आरोप लगाया कि कैंपस में पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है और कई भवन जर्जर हो चुके हैं। छतों से प्लास्टर गिरने की घटनाएं छात्रों के लिए खतरे का कारण बनी हुई हैं।



छात्रसंघ चुनाव की मांग

छात्रों ने कहा कि यूनिवर्सिटी प्रशासन छात्रों से मोटी फीस वसूल रहा है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर स्थिति बेहद खराब है। लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं, जिससे छात्रों का लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व प्रभावित हो रहा है।



प्रशासनिक प्रतिक्रिया और चेतावनी

छात्रों का कहना है कि परिषद के कार्यकर्ता शांतिपूर्ण और गांधीवादी तरीके से कुलपति सचिवालय पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने छात्रों के साथ सख्ती बरती।



उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रों की पांच सूत्री मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन करेगी।



परिसर में हालात

प्रदर्शन (Protest) के दौरान छात्र कई जगह इकट्ठा हुए और जोरदार नारे लगाए। यूनिवर्सिटी प्रशासन और पुलिस ने परिसर की निगरानी बढ़ाई।



ये भी पढे़:-

दिल्ली मालवीय नगर अग्निकांड: राजस्थान के मार्बल व्यापारी सहित तीन लोगों की मौत



पीटीआई भर्ती 2022 में नियुक्त अभ्यर्थियों को राहत, वेतन और स्थायीकरण प्रक्रिया जल्द



आसाराम के इस मामले की सुनवाई राजस्थान हाई कोर्ट में रही अधूरी, कल आ सकता है फैसला



मनरेगा मस्टरोल के नाम पर रिश्वतखोरी, जूनियर असिस्टेंट ACB के शिकंजे में





Tags:
  • ABVP
  • अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
  • राजस्थान यूनिवर्सिटी
  • छात्रसंघ चुनाव