आईपीएस राजीव शर्मा का केंद्र में डेपुटेशन खत्म, डीजीपी बनने का रास्ता खुला

Jinesh Jain | Jul 02, 2025, 23:36 IST
Photograph: (THESOOTR)
केंद्र सरकार ने आईपीएस अधिकारी राजीव शर्मा की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर उन्हें राजस्थान का डीजीपी बनने का रास्ता खोल दिया है। राजीव शर्मा गुरुवार को जयपुर पहुंचने के बाद डीजीपी बनाए जाएंगे।

JAIPUR. केंद्र सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी राजीव शर्मा की प्रतिनियुक्ति खत्म कर उनकी सेवाएं वापस उनके मूल कैडर राजस्थान को लौटा दी हैं। इसके साथ ही राजीव शर्मा का राजस्थान के डीजीपी बनने का रास्ता खुल गया है।



बताया जाता है कि आईपीएस राजीव शर्मा गुरुवार को जयपुर पहुंच जाएंगे। इसके बाद उनके डीजीपी बनाए जाने के आदेश राजस्थान सरकार जारी कर सकती है। राजीव शर्मा को राजस्थान डीजीपी बनाया जाना है। लेकिन केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर होने के कारण उन्हें रिलीव करने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र से अनुरोध किया था।



डीजीपी का पद खाली

राजीव शर्मा डीजीपी पद पर उत्कल रंजन साहू की जगह लेंगे। साहू को हाल ही में राजस्थान सरकार ने लोक सेवा आयोग का चेयरमैन बना दिया था। साहू के स्थान पर वरिष्ठ आईपीएस रवि प्रकाश मेहरड़ा को कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया था। मेहरड़ा इसी 30 जून को रिटायर हो गए हैं। राजस्थान में डीजीपी का पद अभी खाली है।



rajeeve-sharma-dgp-deputation-ends


thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • केंद्र सरकार
  • राजस्थान डीजीपी
  • डीजीपी
  • प्रतिनियुक्ति
  • भारतीय पुलिस सेवा
  • आईपीएस राजीव शर्मा