राजस्थान रॉयल्स ने किया रविंद्र जडेजा का 'रॉयल' स्वागत, अभ्यास सत्र में लेंगे हिस्सा
News In Short
- क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा राजस्थान रॉयल से जुड़े।
- राजस्थान रॉयल्स ने किया जोरदार स्वागत और जारी किया एंट्री का वीडियो।
- जडेजा अब राजस्थान रॉयल्स टीम के साथ अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगे
- वैभव सूर्यवंशी से जडेजा ने की बातचीत, ट्रेड डील के माध्यम से जुड़े हैं रॉयल से।
- ट्रेड डील के तहत संजू सैमसन के स्थान पर रविंद्र जडेजा और सैम करन हुए स्वैप।
News In Detail
इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सत्र को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंच गए हैं। राजस्थान रॉयल्स से जुड़ने के बाद जडेजा अब टीम के साथ अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगे और आगामी मुकाबलों के लिए रणनीति तैयार करेंगे। उनके जयपुर आगमन से टीम के खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
अभ्यास सत्र एसएमएस स्टेडियम में
जयपुर में टीम का अभ्यास सत्र सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा। यह स्टेडियम राजस्थान रॉयल्स का घरेलू मैदान है और आईपीएल के दौरान यहां कई महत्वपूर्ण मुकाबले खेले जाते हैं। अभ्यास के दौरान खिलाड़ी ने नेट प्रैक्टिस और कोचिंग स्टाफ के मार्गदर्शन में मैच परिस्थितियों के अनुसार रणनीति पर काम करेंगे।
सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडर हैं जडेजा
रविंद्र जडेजा को भारतीय क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडरों में गिना जाता है। वे अपनी सटीक गेंदबाजी, आक्रामक बल्लेबाजी और शानदार फील्डिंग के लिए जाने जाते हैं। मैदान पर उनकी चुस्ती और तेज थ्रो कई बार मैच का रुख बदल देती है। ऐसे में टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि जडेजा का अनुभव राजस्थान रॉयल्स के लिए इस सत्र में काफी उपयोगी साबित होगा।
जडेजा की एंट्री का वीडियो जारी
राजस्थान रॉयल्स ने हाल ही में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक खास वीडियो साझा किया है, जिसमें टीम में शामिल हुए स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की एंट्री दिखाई गई है। इस वीडियो को टीम ने खास अंदाज में पेश किया है, जिसे क्रिकेट प्रशंसकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और सोशल मीडिया पर तेजी से साझा भी किया जा रहा है।
वैभव सूर्यवंशी से जडेजा की बातचीत
राजस्थान रॉयल्स ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प वीडियो साझा किया है, जिसमें टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा 14 वर्षीय युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी से बातचीत करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में जडेजा युवा खिलाड़ी से हाल ही में खेले गए डीवाई पाटिल टी20 कप के अनुभव के बारे में पूछते हैं। बातचीत के दौरान जडेजा उनसे सवाल करते हैं कि क्या वे हाल ही में डीवाई पाटिल टी20 कप में खेलकर आए हैं।
एक दिन पहले ही पहुंचे जडेजा
वैभव सूर्यवंशी बताते हैं कि जड़जा एक दिन पहले ही जयपुर पहुंचे हैं। वे बताते हैं कि उन्होंने टूर्नामेंट में डीवाई पाटिल ब्लू टीम की ओर से हिस्सा लिया था। उनकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि सेमीफाइनल मुकाबले में उन्हें मुंबई कस्टम्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
ट्रेड डील के माध्यम से जुड़े हैं रॉयल से
इस सत्र में राजस्थान रॉयल्स की टीम बदले हुए रूप में नजर आने वाली है। टीम के स्टार कप्तान संजू सैमसन एक बड़े ट्रेड के तहत अब चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बन चुके हैं। ट्रेड डील के तहत उनके स्थान पर अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन को टीम में शामिल किया है।
28 मार्च से शुरू होगा आईपीएल 2026
आईपीएल 2026 के 19वें संस्करण का आयोजन 28 मार्च से 31 मई तक होगा। इसकी घोषणा अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले भारत-न्यूजीलैंड टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने की थी।
ये भी पढ़े:-
राजस्थान की तीन हाई-प्रोफाइल शादियां, कहीं लवस्टोरी की जीत तो कहीं परिवार में आया भूचाल
गलत खाते में हो गया UPI ट्रांजेक्शन? घबराएं नहीं, इन 4 स्टेप्स से आपकी रकम आएगी वापस
लोकसभा अध्यक्ष के ओएसडी राजीव दत्ता पर नहीं चलेगा केस, 24 साल बाद हाई कोर्ट से मिली राहत
24 दिन चला बजट सत्र, 8919 सवाल पूछे गए, 97 फीसदी के आए जवाब