रीट मैंस 2026 का रिजल्ट जारी, भरे जाएंगे शिक्षकों के 7759 पद
News In Short
- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने रीट मैंस 2026 परीक्षा का रिजल्ट किया जारी।
- फिलहाल लेवल-1 संस्कृत और लेवल-2 के साइंस, मैथ्स और संस्कृत विषयों के परिणाम उपलब्ध।
- बाकी विषयों के रिजल्ट जल्द ही बोर्ड की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
- इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 7759 पद भरे जाएंगे।
News In Detail
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने रीट मैंस (REET Mains) 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। फिलहाल बोर्ड ने लेवल-1 संस्कृत और लेवल-2 के साइंस, मैथ्स और संस्कृत विषयों के रिजल्ट जारी किए हैं। बाकी विषयों के परिणाम जल्द ही उपलब्ध कराए जाएंगे।
उम्मीदवार अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बोर्ड ने परिणाम PDF फॉर्मेट में जारी किया है।
क्या कहा बोर्ड अध्यक्ष ने
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने कहा कि फिलहाल केवल लेवल-1 और लेवल-2 के कुछ विषयों का परिणाम घोषित किया गया है। बोर्ड शेष विषयों के रिजल्ट जल्दी ही जारी करेगा।
परीक्षा का विवरण
रीट मैंस 2026 परीक्षा 17 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा हर दिन दो पारियों में हुई, पहली पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक।
परीक्षा के बाद 27 फरवरी को बोर्ड ने प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी। इसके खिलाफ अभ्यर्थियों से 100 रुपए शुल्क के साथ आपत्तियां मांगी गई थीं। सभी आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद ही अब बोर्ड ने अंतिम परिणाम घोषित किया।
कितने पदों पर भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से प्रदेश में कुल 7759 पद भरे जाएंगे। इनमें लेवल-1 के 5636 पद और लेवल-2 के 2123 पद शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों को विभिन्न स्कूलों में शिक्षक के रूप में नियुक्त किया जाएगा।
रिजल्ट कैसे चेक करें
उम्मीदवार सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर “Candidate Corner” सेक्शन में “Results” ऑप्शन पर क्लिक करें। अब “REET Mains Result 2026” लिंक पर क्लिक करते ही रिजल्ट PDF स्क्रीन पर खुल जाएगा। अभ्यर्थी अपने रोल नंबर के जरिए अपना परिणाम देख सकते हैं।
FAQ
- रीट मैंस रिजल्ट 2026 (REET Mains Result 2026) कब घोषित हुआ?
बोर्ड ने बुधवार देर रात लेवल-1 और लेवल-2 के कुछ विषयों का रिजल्ट घोषित किया। - उम्मीदवार अपना रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं?
अभ्यर्थी RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Candidate Corner” → “Results” में “REET Mains Result 2026” लिंक पर क्लिक कर PDF में रोल नंबर से रिजल्ट देख सकते हैं। - रीट भर्ती में कुल कितने पद भरे जाएंगे?
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए प्रदेश में कुल 7759 पदों पर शिक्षक नियुक्ति होगी, जिसमें लेवल-1 के 5636 और लेवल-2 के 2123 पद शामिल हैं।
ये खबर भी पढे़:-
RPSC ने निकाली APO की वैकेंसी, LLB पास उम्मीदवारों के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर
आ गई RAS 2026 की वैकेंसी, 607 पदों के लिए कर सकेंगे आवेदन, जानें कब भर सकते है फॉर्म
सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी, 6500 पदों पर होगी भर्ती, 12 लाख आए आवेदन
कंप्यूटर अनुदेशक की होगी भर्ती, 3951 पदों के लिए कर सकेंगे आवेदन