RPSC ने निकाली APO की वैकेंसी, LLB पास उम्मीदवारों के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर
News In Short
- RPSC ने सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन किया जारी।
- इस भर्ती में कुल 371 पदों पर की जाएंगी नियुक्ति।
- ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक चलेगी।
- प्रारंभिक परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 2 सितंबर 2026 है।
- चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल है।
News In Detail
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक अभियोजन अधिकारी (Assistant Prosecution Officer - APO) के 371 रिक्त पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती लॉ ग्रेजुएट्स और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट या SSO पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
आरपीएससी ने नोटिफिकेशन 27 मई 2026 को जारी किया था। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 जून 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 7 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 2 सितंबर 2026 रखी गई है। यह तारीखें सभी उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण हैं ताकि वे समय पर आवेदन और तैयारी कर सकें।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है। उन्हें किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून (LLB) में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही हिंदी (Devanagari) का व्यावहारिक ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति तथा बोलियों की जानकारी होना जरूरी है। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की गई है। सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग (SC, ST, OBC, EWS, MBC) को राज्य सरकार के अनुसार अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा केवल स्क्रीनिंग टेस्ट होगी, जिसमें लॉ के प्रश्न 70% और हिंदी/अंग्रेजी व्याकरण के प्रश्न 30% होंगे। इसके बाद मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें विवरणात्मक लॉ पेपर 300 अंक और भाषा पेपर 100 अंक का होगा। मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती में सामान्य वर्ग, क्रीमीलेयर OBC और MBC उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये निर्धारित किया गया है। नॉन-क्रीमीलेयर OBC/MBC, EWS, SC/ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 400 रुपये है। अन्य राज्यों के सभी उम्मीदवार सामान्य श्रेणी में शामिल होंगे।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट या SSO पोर्टल पर जाकर सिटीजन एप (G2C) में रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन करना होगा। नई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया (OTR) पूरी करने के बाद ही आवेदन किया जा सकता है। OTR में उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग, सेकेंडरी/समकक्ष परीक्षा का विवरण और आईडी प्रूफ अपलोड करना अनिवार्य है। OTR नंबर के आधार पर ही आवेदन जमा किया जाएगा।
FAQ
- RPSC ने सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती के कितने पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है?
RPSC ने सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए 371 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। - APO प्रारंभिक परीक्षा कब होगी?
प्रारंभिक परीक्षा 2 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। - APO भर्ती परीक्षा में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में कितनी छूट मिलेगी?
SC, ST, OBC, EWS और MBC उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में विशेष छूट मिलेगी।
ये खबर भी पढे़:-
आ गई RAS 2026 की वैकेंसी, 607 पदों के लिए कर सकेंगे आवेदन, जानें कब भर सकते है फॉर्म
सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी, 6500 पदों पर होगी भर्ती, 12 लाख आए आवेदन
कंप्यूटर अनुदेशक की होगी भर्ती, 3951 पदों के लिए कर सकेंगे आवेदन
RPSC Recruitment 2026: स्कूल लेक्चरर के इतने पदों पर निकली भर्ती, 1 जून से आवेदन