कांस्टेबल पहुंचे हाई कोर्ट, एसआई भर्ती 2021 की परीक्षा में शामिल करने की मांग

Mukesh Sharma | May 19, 2026, 20:50 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में वर्ष 2021 में नियुक्त हुए कांस्टेबल ट्रेनिंग के कारण एसआई भर्ती परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। भर्ती रद्द होने के बाद RPSC द्वारा 20 सितंबर 2026 को दोबारा हो रही परीक्षा में मौका पाने के लिए इन कांस्टेबलों ने हाईकोर्ट की शरण ली है।

News In Short

  • एसआई भर्ती 2021 की परीक्षा में शामिल करने की मांग को लेकर कांस्टेबल पहुंचे हाई कोर्ट।
  • वर्ष 2021 में नियुक्त कांस्टेबलों को ट्रेनिंग के दौरान परीक्षा देने की नहीं मिली थी अनुमति
  • आरपीएससी की दोबारा ली जा रही इस परीक्षा में केवल तब के अभ्यर्थियों को ही मिल रहा मौका।
  • कांस्टेबलों ने कोरोना और दुर्घटना जैसे कारणों का हवाला देकर परीक्षा में बैठने की मांग की है।

News In Detail

राजस्थान में सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती-2021 की दोबारा परीक्षा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस कांस्टेबल ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। इन कांस्टेबल का कहना है कि उनकी नियुक्ति साल 2021 में हुई थी। 2021 में एसआई भर्ती परीक्षा होने के समय उनकी ट्रेनिंग चल रही थी। विभाग ने उन्हें कांस्टेबल ट्रेनिंग के दौरान अन्य कोई परीक्षा देने की अनुमति नही्ं दी थी।



इसलिए वे 2021 में हुई परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। अब आरपीएससी (RPSC) 2021 की भर्ती के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित कर रही है। लेकिन, इस परीक्षा में केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को शामिल करने का फैसला लिया है, जिन्होंने 2021 में हुई परीक्षा के दोनों पेपर दिए थे।



कोरोना से लेकर एक्सीडेंट तक का हवाला

एसआई भर्ती-2021 में करीब 7.95 लाख कैंडीडेट्स ने आवेदन किया था। 13 से 15 सितंबर 2021 में आयोजित लिखित परीक्षा के दोनों प्रश्न पत्रों में 3 लाख 83 हजार 097 कैंडीडेट्स ने ही परीक्षा दी थी। उक्त भर्ती रद्ध होने के कारण आरपीएससी (RPSC) अब पुन: परीक्षा में भी मात्र उन्हीं कैंडीडेट्स को शामिल कर रहा है जिन्होंने परीक्षा के दोनों पेपर दिए थे।



अब हाईकोर्ट में बड़ी संख्या में आरपीएससी (RPSC) के इस फैसले के खिलाफ याचिकाएं दायर हो रही हैं। इन याचिकाओं में कई कैंडीडेट्स कोरोना की दूसरी लहर का हवाला दे रहे है, तो कई सड़क दुर्घटना में घायल होने का हवाला देकर परीक्षा नहीं दे पाने की बात कह रहे हैं। अपने दावे के सपोर्ट में याचिकाकर्ता दस्तावेज भी लगा रहे है।



कोर्ट ने रद्द कर दी थी भर्ती

राजस्थान हाईकोर्ट की एसबी ने पेपर लीक के आरोपों के बाद 28 अगस्त, 2025 को SI भर्ती-2021 रद्द करने का फैसला सुनाया था। इसके बाद हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने भी चार अप्रैल,2026 को भर्ती रद्ध करने के एसबी के फैसले को बहाल रखा था।



डीबी के इस फैसले केा सलेक्टेड कैंडीडेट्स ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने भी भर्ती रद्ध करने के हाईरकोर्ट के फैसले को सही बताया। इसके बाद सरकार ने आरपीएससी को एसआई भर्ती परीक्षा 2021 को रद्ध करने की सिफारिश भेज दी थी और यह परीक्षा रद्ध हो गई। आरपीएससी ने इसके बाद 20 सितंबर,2026 नए सिरे से परीक्षा करवाने का फैसला किया है।



ये भी पढे़:-

विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, समर्थकों की गिरफ्तारी का कर रहे थे विरोध



विधायक अशोक चांदना ने दी अधिकारी को धमकी, कहा- परेशान किया तो दौड़ा-दौड़ा कर मारूंगा



10वीं और 12वीं प्राइवेट की, मजदूरी की फिर लाए UPSC में 270वीं रैंक, IPS चूनाराम जाट की प्रेरक कहानी



राजस्थान में अब 24 घंटे मिलेगी बिजली, थर्मल पावर खरीद को मिली हरी झंडी



Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • राजस्थान हाईकोर्ट
  • RPSC
  • आरपीएससी
  • एसआई भर्ती 2021