एसआई भर्ती परीक्षा 2025: आरपीएससी ने जारी की मॉडल आंसर-की, ऐसे दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

Ashish Bhardwaj | Apr 08, 2026, 17:51 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने SI और प्लाटून कमांडर परीक्षा 2025 की मॉडल आंसर-की जारी की है। अभ्यर्थी 8 से 10 अप्रैल 2026 तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

News In Short

  • आरपीएससी ने एसआई भर्ती परीक्षा 2025 के लिए मॉडल आंसर की जारी की।
  • आपत्ति शेड्यूल जारी, अभ्यर्थी 8 से 10 अप्रैल तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति।
  • आपत्तियों के साथ प्रमाणिक पुस्तकों के संदर्भ की आवश्यकता होगी।
  • प्रत्येक आपत्ति पर 100 रुपए शुल्क (सेवा शुल्क अलग) जमा करना होगा।
  • तकनीकी समस्याओं के लिए ईमेल या दिए गए नंबरों पर संपर्क करें।

News In Detail

Ajmer: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने उपनिरीक्षक (SI) एवं प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है। आयोग ने परीक्षा के प्रथम और द्वितीय प्रश्न पत्र की मॉडल आंसर की अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। इसके साथ ही प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज कराने का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।



8 से 10 अप्रैल तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

आयोग सचिव राम निवास मेहता के अनुसार जो अभ्यर्थी 5 और 6 अप्रैल 2026 को आयोजित हुई इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे उत्तर कुंजी का मिलान कर सकते हैं। यदि किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर कोई संदेह है, तो अभ्यर्थी 8 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 की रात 12 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।



आपत्ति दर्ज कराने की शर्तें और सावधानियां

आयोग ने स्पष्ट किया है कि आपत्ति दर्ज कराते समय अभ्यर्थियों को कुछ नियमों का पालन करना होगा। पहला आपत्तियां केवल स्टैंडर्ड और ऑथेंटिक (प्रामाणिक) पुस्तकों के प्रमाण के साथ ही स्वीकार की जाएंगी। बिना ठोस प्रमाण के भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं होगा। दूसरा आपत्तियां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही दर्ज करनी होंगी, न कि अभ्यर्थी को मिले व्यक्तिगत प्रश्न पत्र के क्रम में। तीसरा परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थियों के अलावा कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज नहीं करा सकता।



शुल्क और तकनीकी सहायता

प्रत्येक आपत्ति के लिए 100 रुपए (सेवा शुल्क अतिरिक्त) का भुगतान करना होगा। यह शुल्क ई-मित्र या एसएसओ (SSO) पोर्टल के माध्यम से जमा किया जा सकता है। आयोग ने साफ किया है कि एक बार जमा किया गया शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं लौटाया जाएगा।



ये भी पढे़:-

14 साल से एमपीलेड में बढ़ोतरी नहीं, क्या ऊंट के मुंह में जीरा बन गई है सांसद निधि



उदयपुर भाजपा का अंतर्कलह अब दिल्ली पहुंचा , कटारिया और धर्मनारायण जोशी की पुरानी लड़ाई फिर से बेपर्दा



ठेले पर कपड़े प्रेस करने वाले को मिला 598 करोड़ का इनकम टैक्स नोटिस, देखकर उड़ गए होश!



आखिर पचपदरा रिफाइनरी के मुहूर्त की आ गई तारीख, पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे लोकार्पण



Tags:
  • राजस्थान लोक सेवा आयोग
  • RPSC
  • आरपीएससी
  • आधिकारिक वेबसाइट
  • एसआई भर्ती परीक्षा 2025