राजस्थान CET की तारीख घोषित, जानें क्या-क्या बदले नियम

Ashish Bhardwaj | Jun 23, 2026, 19:56 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने CET 2026 की तारीख घोषित की। सीनियर सेकेंडरी लेवल परीक्षा 23-25 अक्टूबर और ग्रेजुएशन लेवल 1-3 दिसंबर को होगी। इस बार से निगेटिव मार्किंग लागू होगी। स्कोर कार्ड 3 साल तक मान्य रहेगा।

समझें क्या है पूरा मामला

  • राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने CET-2026 की परीक्षा तिथियां घोषित कर दी हैं।
  • सीनियर सेकेंडरी CET 23 से 25 अक्टूबर और ग्रेजुएशन लेवल 1 से 3 दिसंबर को होगी।
  • इस बार परीक्षा में निगेटिव मार्किंग और ज्यादा कठिन स्तर लागू किया जाएगा।
  • CET-2024 की वैधता खत्म होने से 18 लाख से अधिक अभ्यर्थी प्रभावित हुए थे।
  • CET स्कोर कार्ड अब 3 साल तक मान्य रहेगा और आवेदन जल्द शुरू होंगे।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सामान्य पात्रता परीक्षा (CET-2026) की तारीखें घोषित कर दी हैं। सीनियर सेकेंडरी लेवल परीक्षा 23 से 25 अक्टूबर 2026 को होगी। ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा 1 से 3 दिसंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।



इस बार परीक्षा पहले से ज्यादा कठिन होगी। इसमें निगेटिव मार्किंग भी लागू होगी। CET-2024 की वैधता फरवरी 2026 में खत्म हो चुकी थी। इसमें करीब 18 लाख अभ्यर्थी पात्रता थी।





cet secondary level


क्या है CET और क्यों है जरूरी

राजस्थान में सरकारी नौकरी पाने के लिए CET (CET – Common Eligibility Test) पास करना जरूरी है। यह कोई अंतिम भर्ती परीक्षा नहीं है। यह एक स्क्रीनिंग टेस्ट है, जो तय करता है कि कौन से अभ्यर्थी मुख्य भर्ती परीक्षाओं में बैठ सकते हैं।



इसके आधार पर अलग-अलग विभागों में निकली भर्तियों के लिए पात्रता तय होती है। बिना CET स्कोर के मुख्य परीक्षा में बैठना संभव नहीं है।





cet graduate level


कब होगी परीक्षा, कब से भरें फॉर्म

आरएसएसबी (Rajasthan Staff Selection Board) के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि सीनियर सेकेंडरी लेवल CET तीन दिन यानी 23 से 25 अक्टूबर को अलग-अलग चरणों में होगी। इसके लिए आवेदन जून के आखिरी सप्ताह में शुरू होंगे।



ग्रेजुएशन लेवल CET 1 से 3 दिसंबर 2026 को होगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जुलाई 2026 में शुरू होगी।



इस बार परीक्षा होगी ज्यादा कठिन

आलोक राज ने बताया कि इस बार CET का स्तर पिछली बार की तुलना में ज्यादा कठिन रखा जाएगा। बोर्ड की कोशिश रहेगी कि लगभग 3 से 4 लाख अभ्यर्थी ही पात्र हों।



इसके लिए निगेटिव मार्किंग लागू की जाएगी। पात्रता के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को इसमें 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी।



स्कोर कार्ड अब 3 साल तक मान्य

पहले CET सर्टिफिकेट की वैधता सिर्फ एक साल की थी। अब इसे बढ़ाकर 3 साल कर दिया गया है। इससे 20 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों को फायदा मिलेगा।


जो अभ्यर्थी अपना स्कोर सुधारना चाहते हैं, वे हर साल परीक्षा दे सकते हैं। लेकिन अगर स्कोर पहले से अच्छा है तो दोबारा परीक्षा देना जरूरी नहीं होगा।



18 लाख से ज्यादा की पात्रता हो गई थी खत्म

CET-2024 की वैधता फरवरी 2026 में समाप्त हो चुकी थी। इससे स्नातक स्तर के 8.78 लाख और सीनियर सेकेंडरी स्तर के 9.17 लाख अभ्यर्थियों की पात्रता खत्म हो गई थी।



इसके बाद से अभ्यर्थियों में अनिश्चितता बनी हुई थी। राजस्थान में कई बड़ी भर्तियां CET पात्रता के बिना रुकी हुई थीं। अब तारीखें घोषित होने से इन अभ्यर्थियों को राहत मिली है।



FAQ

  1. राजस्थान CET 2026 कब होगी?
    सीनियर सेकेंडरी लेवल CET 23 से 25 अक्टूबर 2026 को होगी। ग्रेजुएशन लेवल CET 1 से 3 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। दोनों परीक्षाएं तीन-तीन दिन अलग-अलग चरणों में होंगी।
  2. CET 2026 के लिए आवेदन कब से भरे जाएंगे?
    सीनियर सेकेंडरी लेवल के लिए आवेदन जून 2026 के आखिरी सप्ताह में शुरू होंगे। ग्रेजुएशन लेवल के लिए आवेदन जुलाई 2026 में शुरू होंगे। आवेदन RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर भरे जाएंगे।
  3. CET 2026 में निगेटिव मार्किंग होगी क्या?
    हां, इस बार CET में निगेटिव मार्किंग लागू होगी। पात्रता के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक जरूरी होंगे, आरक्षित वर्ग को 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। परीक्षा पहले की तुलना में कठिन रखी जाएगी।

ये खबर भी पढे़:-

पहले दो प्रयास में प्रीलिम्स फेल, तीसरे में AIR 16 लाकर IAS बनीं अंशु प्रिया



SI भर्ती से इस नियम को हटाने की मांग हुई तेज, 15 राज्य पहले ही बदल चुके है नियम



RE-NEET: परीक्षा हॉल में मोबाइल लेकर बैठी रही छात्रा, एआई से ढूंढ रही थी जवाब



RE-NEET एग्जाम : कलेक्टर और 24 RAS अधिकारियों ने संभाला मोर्चा



Tags:
  • राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड
  • आरएसएसबी
  • आलोक राज
  • CET-2026