अप्रैल से फिर शुरू होगा भर्ती परीक्षाओं का दौर, युवाओं के लिए आई अच्छी खबर
News In Short
- राजस्थान में अप्रैल से फिर शुरु होगा भर्ती परीक्षाओं का सिलसिला।
- आरएसएसबी 18 अप्रेल को कृषि पर्यवेक्षक की लेगा परीक्षा।
- फरवरी और मार्च में बोर्ड परीक्षाओं के कारण भर्ती परीक्षाएं टाल दी थीं।
- आरएसएसबी की इस साल 2026 में करीब 25 भर्ती परीक्षाएं प्रस्तावित हैं।
- इस साल की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा लिपिक वर्ग के लिए होगी।
News In Detail
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) दो महीने के अंतराल के बाद अप्रैल में फिर से भर्ती परीक्षाओं की शुरुआत करेगा। दरअसल, फरवरी और मार्च में सैकेंडरी शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के कारण चयन बोर्ड ने भर्ती परीक्षाएं टाल दी थीं। अब 18 अप्रेल को कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा से भर्ती परीक्षाओं का सिलसिला फिर से शुरु होगा।
मई-जून में प्रयोगशाला सहायक, कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक और वनपाल (सीधी भर्ती) परीक्षाएं होनी हैं। इसी साल में कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती,एलडीसी भर्ती और टीचिंग एसोसिएट्स की भर्तियां भी प्रस्तावित हैं। वर्ष 2026 में करीब 25 भर्तियां प्रस्तावित हैं। इस कारण परीक्षा कैलेंडर व्यस्त रहेगा।
महिला पर्यवेक्षक भर्ती और सीईटी अटकी
महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा फिलहाल अनिश्चितता में है। इस भर्ती पर आरपीएससी की ओर से आपत्ति प्रक्रिया लगाई गई है। यही कारण है कि इसकी परीक्षा की तारीख अभी तय नहीं हुई है। वहीं राज्य सरकार की ओर से समान पात्रता परीक्षा को लेकर भी दिशा-निर्देश आने बाकी हैं। इनके आधार पर आगे की कई भर्तियों का शेड्यूल तय होगा।
एलडीसी भर्ती में 5.92 लाख कैंडीडेट
बोर्ड अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज ने बताया कि एलडीसी भर्ती इस साल की सबसे बड़ी परीक्षा होगी। इसमें करीब 5.92 लाख कैंडीडेट ने आवेदन किया है। बोर्ड की कोशिश है कि परीक्षा को एक ही दिन में आयोजित किया जाए। इसमें दो पेपर होते हैं। ऐसे में योजना यह है कि पहली पाली में पहला पेपर और दूसरी पाली में दूसरा पेपर आयोजित किया जाए, ताकि परीक्षा एक ही दिन में पूरी हो सके।
कॉलेज एजुकेशन में बड़ी भर्ती
हायर एजुकेशन में भी बड़ी भर्ती की तैयारी है। टीचिंग एसोसिएट्स (32 ट्रेड) के पदों के लिए भर्ती प्रस्तावित है। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि इस भर्ती को लेकर आवेदन अगले महीने शुरू होने की संभावना है। परीक्षा अगस्त के अंत या सितंबर के पहले सप्ताह में प्रस्तावित है। यह भर्ती कॉलेज शिक्षा क्षेत्र की महत्वपूर्ण भर्तियों में मानी जा रही है।
सालभर फुल रहेगा परीक्षा कैलेंडर
2026 में करीब 25 भर्ती परीक्षाएं होनी हैं। ऐसे में अप्रैल से लेकर साल के अंत तक लगातार भर्ती परीक्षाओं का सिलसिला जारी रहेगा। अप्रैल से शुरू होकर पूरे साल चलने वाला यह भर्ती परीक्षा कैलेंडर लाखों युवाओं के लिए अवसर और बोर्ड के लिए चुनौती दोनों लेकर आ रहा है।
ये भी पढे़:-
आरजीएचएस में दवा नहीं मिली तो विधायक ने पैसे देकर खरीदी, बोलीं- हमारा यह हाल तो बाकी का क्या
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण हजारों बाज राजस्थान पहुंचे, रेगिस्तानी जिलों में बनाए ठिकाने
जेडीए रीजन के 3000 वर्ग किमी विस्तार पर उठे सवाल, आखिर क्यों दी जा रही मास्टर प्लान की बलि?
पासपोर्ट दफ्तरों में बम से उड़ान की धमकी, कई शहरों में सुरक्षा बढ़ाई, एजेंसियां अलर्ट