सीकर के कॉलेज में खुलेआम नकल का खेल, फ्लाइंग स्क्वॉड ने खोली पोल; वीडियो वायरल

Saurabh Mishra | Aug 12, 2026, 18:53 IST
सीकर में सामूहिक नकल
सीकर के विश्व भारती कॉलेज में PGDCA परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल पकड़ी गई। फ्लाइंग स्क्वॉड की कार्रवाई के बाद यूनिवर्सिटी ने परीक्षा निरस्त कर दी।

FAQ

  1. राजस्थान के सीकर में सामूहिक नकल का मामला कहां हुआ?
    यह घटना सीकर के विश्व भारती शिक्षाशास्त्री कॉलेज में हुई। यहां PGDCA परीक्षा के दौरान फ्लाइंग स्क्वॉड ने सामूहिक नकल पकड़ी।
  2. जगतगुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय ने क्या एक्शन लिया?
    विश्व भारतीय कॉलेज में सामूहिक नकल का वीडियो वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन ने पेपर रद्द कर दिया।
  3. सामूहिक नकल से जुड़े वायरल वीडियो में क्या दिखाया गया?
    वीडियो में छात्र एक-दूसरे के पास बैठकर खुलेआम नकल करते दिखे। यह वीडियो यूनिवर्सिटी के फ्लाइंग स्क्वॉड ने जांच के दौरान खुद बनाया था।


समझें क्या है पूरा मामला

  • राजस्थान के सीकर में कॉलेज से सामूहिक नकल का मामला सामने आया है।
  • यह घटना पीजीडीसीए (PGDCA) परीक्षा के दौरान हुई।
  • फ्लाइंग स्क्वॉड ने छापा मारकर छात्रों को नकल करते पकड़ा।
  • इसके बाद यूनिवर्सिटी ने परीक्षा निरस्त कर दी।
  • मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।

राजस्थान के सीकर जिले के विश्व भारती कॉलेज में पीजीडीसीए परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। दरअसल, परीक्षा के दौरान जगतगुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय के फ्लाइंग स्क्वॉड ने कॉलेज में छापेमारी की थी। छापे के दौरान छात्र सामूहिक रूप से नकल करते हुए पकड़े गए थे और खुद फ्लाइंग स्क्वॉड में शामिल शिक्षकों ने ही वीडियो बनाया था।



यूनिवर्सिटी ने नकल का वीडियो वायरल होने पर निरस्त की परीक्षा

सामूहिक नकल का यह वीडियो सामने आने के बाद जगतगुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय ने तुरंत कार्रवाई की। विश्वविद्यालय ने आदेश जारी कर पहली पाली के 9वें प्रश्न पत्र को निरस्त कर दिया। यह परीक्षा 11 अगस्त 2026 को हुई थी।



यूनिवर्सिटी प्रबंधन की तरफ से जारी पत्र में साफ लिखा गया कि फ्लाइंग स्क्वॉड ने विश्व भारती शिक्षाशास्त्री कॉलेज, सीकर में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे के बीच हुई परीक्षा में सामूहिक नकल पकड़ी। इसी आधार पर सेंटर के सभी परीक्षार्थियों के 9वें प्रश्न पत्र की परीक्षा तत्काल प्रभाव से रद्द करने का फैसला लिया गया।



वीडियो में खुलेआम नकल होती दिखी

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि फ्लाइंग स्क्वॉड के पहुंचने के समय परीक्षार्थी नकल कर रहे थे। कई छात्र एक-दूसरे के पास बैठकर कॉपी करते नजर आए। यह वीडियो खुद जगतगुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत यूनिवर्सिटी के फ्लाइंग स्क्वॉड ने जांच के दौरान बनाया था, जो बाद में सोशल मीडिया पर फैल गया।



वीडियो में विश्व भारती कॉलेज के छात्र अलग-अलग ग्रुप में बैठे दिखे। नियमों के मुताबिक, उन्हें दूर-दूर तय सीटों पर बैठाया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ था। जिन शिक्षकों की निगरानी की जिम्मेदारी थी, वे भी नकल होते हुए एक तरह से चुप रहे।



राजस्थान में नकल के मामले पहले भी सामने आ चुके

राजस्थान में परीक्षाओं में नकल का यह पहला मामला नहीं। इससे पहले जून महीने के आखिर में जयपुर पुलिस ने पैरामेडिकल डिप्लोमा परीक्षा में भी बड़ी गड़बड़ी पकड़ी थी। उस मामले में पुलिस ने नकल कराने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था।



उस कार्रवाई में एक पीजी कॉलेज का संचालक भी पुलिस के हत्थे चढ़ा था। इन घटनाओं से साफ है कि राज्य में परीक्षाओं के दौरान नकल रोकना अब भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।



FAQ

  1. राजस्थान के सीकर में सामूहिक नकल का मामला कहां हुआ?
    यह घटना सीकर के विश्व भारती शिक्षाशास्त्री कॉलेज में हुई। यहां PGDCA परीक्षा के दौरान फ्लाइंग स्क्वॉड ने सामूहिक नकल पकड़ी।
  2. जगतगुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय ने क्या एक्शन लिया?
    विश्व भारतीय कॉलेज में सामूहिक नकल का वीडियो वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन ने पहली पाली के 9वें प्रश्न पत्र को निरस्त कर दिया।
  3. सामूहिक नकल से जुड़े वायरल वीडियो में क्या दिखाया गया?
    वीडियो में छात्र एक-दूसरे के पास बैठकर खुलेआम नकल करते दिखे। यह वीडियो यूनिवर्सिटी के फ्लाइंग स्क्वॉड ने जांच के दौरान खुद बनाया था।

यह खबरें भी पढ़ें...



हरभजन के वीडियो से मचा हंगामा, राजस्थान-पंजाब हुए आमने-सामने



राजस्थान में 123 RPS अधिकारियों के तबादले, 48 ट्रेनी अफसरों को मिली पोस्टिंग



राजस्थान सरकार ने 7 हजार को दी सरकारी नौकरी, 70% को गृह जिले में पहली पोस्टिंग



राजस्थान यूनिवर्सिटी में लाठीचार्ज, छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर प्रदर्शन



Tags:
  • राजस्थान
  • राजस्थान सरकार
  • सामूहिक नकल
  • सीकर