राजस्थान के मुख्य सचिव बने सुधांश पंत, केंद्र सरकार में स्वास्थ्य सचिव के पद पर थे कार्यरत

Rahul Garhwal | Dec 31, 2023, 24:00 IST
राजस्थान के मुख्य सचिव बने सुधांश पंत, केंद्र सरकार में स्वास्थ्य सचिव के पद पर थे कार्यरत
सुधांश पंत राजस्थान के मुख्य सचिव बन गए हैं। वे केंद्र सरकार में स्वास्थ्य सचिव के पद पर कार्यरत थे।

मनीष गोधा, JAIPUR. सुधांश पंत राजस्थान के नए मुख्य सचिव नियुक्त कर दिए गए हैं। उन्हें अगले आदेश तक राजस्थान खान एवं खनिज निगम लिमिटेड के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। सुधांश पंत अभी केंद्र सरकार में स्वास्थ्य सचिव के पद पर कार्यरत थे। वे 1991 बैच के अधिकारी हैं और वरिष्ठता क्रम में सातवें नंबर पर हैं।



मुख्य सचिव की नियुक्ति का आदेश



राजस्थान में कई पदों पर रह चुके हैं सुधांश पंत



IAS सुधांश पंत जयपुर में जिला कलेक्टर सहित राजस्थान में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पिछले कुछ समय में केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर थे। केंद्र सरकार ने शनिवार रात उनकी सेवाएं राजस्थान सरकार को सौंप दी थीं। अब वे मुख्य सचिव पद का कार्यभार संभालेंगे। IAS अधिकारी के रूप में अभी उनका कार्यकाल 2027 तक है।



Tags:
  • Rajasthan Chief Secretary
  • Rajasthan Chief Secretary Sudhansh Pant
  • IAS Sudhansh Pant
  • राजस्थान मुख्य सचिव
  • राजस्थान मुख्य सचिव सुधांश पंत
  • IAS सुधांश पंत