राजस्थान में टी. रविकांत होंगे सीएम भजनलाल शर्मा के प्रमुख सचिव, दो महिला अधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी

Vikram Jain | Dec 15, 2023, 24:00 IST
राजस्थान में टी. रविकांत होंगे सीएम भजनलाल शर्मा के प्रमुख सचिव, दो महिला अधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी
राजस्थान में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी टी. रविकांत को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का प्रमुख सचिव बनाया गया हैं।

JAIPUR. राजस्थान में मुख्यमंत्री पद की शपथ होने के साथ ही नौकरशाही में बदलाव शुरू हो गया है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी टी. रविकांत को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का प्रमुख सचिव बनाया गया हैं। वे वर्तमान में चिकित्सा शिक्षा विभाग में प्रमुख शासन सचिव हैं। अब उन्हें राजस्थान के सीएम के प्रमुख सचिव का अस्थाई कार्यभार दिया गया है। इसके साथ ही दो महिला अधिकारियों को अहम जिम्मेदारी दी गई है।



सीएम की शपथ के तुरंत बाद आदेश जारी



इनके साथ ही श्रीमती आनंदी को मुख्यमंत्री का सचिव और सौम्या झा को संयुक्त सचिव बनाया गया है। इन दोनों अधिकारियों को भी अस्थाई कार्यभार दिया गया हैं। मुख्यमंत्री की सचिव बनाई गई श्रीमती आनंदी वर्तमान में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में सचिव पद पर कार्यरत हैं। वहीं डॉ. सौम्या झा राजस्थान ग्रामीण आजीविका परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। सीएम की शपथ के तुरंत बाद जारी आदेश में कहा गया है कि तीनों अधिकारी अपने मौजूदा पदों पर भी काम करते रहेंगे। इसके साथ ही इन्हे अस्थाई कार्यभार दिया गया है।



WhatsApp Image 2023-12-15 at 15.51.42.jpeg


1998 बैच के IAS अधिकारी हैं टी. रविकांत



टी. रविकांत 1998 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, वहीं आनंदी 2007 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, डॉ. सौम्या झा 2017 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। टी. रविकांत सीएम रहे अशोक गहलोत के समय भी मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव के पद पर रह चुके हैं। IAS टी. रविकांत आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं, कोरोना काल में अशोक गहलोत की सरकार में उन्होंने संक्रमण के बचाव में अहम भूमिका निभाई थी।



Tags:
  • CM Bhajanlal Sharma
  • सीएम भजनलाल शर्मा
  • Jaipur News
  • जयपुर न्यूज
  • IAS officer T. Ravikant
  • T. Ravikant becomes Principal Secretary to CM Sharma
  • IAS Dr. Soumya Jha
  • आईएएस अधिकारी टी. रविकांत
  • टी. रविकांत बने सीएम शर्मा के प्रमुख सचिव
  • आईएएस डॉ. सौम्या झा