राजस्थान आ रही है डोनॉल्ट ट्रम्प की बेटी, करेगी सोनार किले का दीदार
News In Short
- टिफनी ट्रंप भारत के निजी दौरे पर, राजस्थान में भी करेगी दौरा ।
- दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर का दीदार, कहा “अविश्वसनीय”।
- आगरा पहुंचकर सूर्यास्त और सूर्योदय में करेगी ताजमहल के दीदार।
- 31 मई को जैसलमेर में सोनार किला और रेगिस्तान के सैंड ड्यून्स का लेगी अनुभव।
- अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी और राजस्थान पुलिस ने वीवीआईपी सुरक्षा की पूरी की तैयारी।
News In Detail
अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप (Tiffany Trump) इन दिनों भारत के एक निजी दौरे पर हैं। उनका राजस्थान आने का भी शड्यूल है। इस यात्रा पर उनके साथ पति माइकल बूलस और उनके कुछ खास दोस्त भी हैं।
राजस्थान प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं। यह यात्रा निजी है, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति परिवार की सुरक्षा कारणों से पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर का दीदार
टिफनी ट्रंप का भारत दौरा 30 मई 2026 की सुबह नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुरू हुआ। सुरक्षा कारणों से उनके आगमन को मीडिया से दूर रखा गया।
दिल्ली में उन्होंने और उनके पति ने अक्षरधाम मंदिर का दौरा किया। मंदिर की भव्य वास्तुकला और आध्यात्मिक शांति देखकर वे मंत्रमुग्ध हो गईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अक्षरधाम की तस्वीरें साझा करते हुए इसे 'अविश्वसनीय' बताया।
आगरा में सूर्यास्त के समय ताजमहल
दिल्ली से प्रस्थान के बाद टिफनी ट्रंप आगरा पहुंचीं। उनका विमान खेरिया एयरपोर्ट पर उतरा। जहां पहले से ही उत्तर प्रदेश पुलिस और अमरीकी एडवांस सिक्योरिटी विंग के कमांडो तैनात थे। सुरक्षा के कारण उनके मूवमेंट को आधिकारिक रूप से साझा नहीं किया गया है।
रविवार, 31 मई 2026 का कार्यक्रम
सुबह सूर्योदय के समय वे ताजमहल का दीदार करेंगी। वीवीआईपी सुरक्षा घेरे में वे मुख्य परिसर, गुंबद और डायना बेंच पर लगभग 1.5 घंटे बिताएंगी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं।
राजस्थान प्रस्थान: जैसलमेर की ओर
31 मई को टिफनी ट्रंप आगरा से सीधे राजस्थान के जैसलमेर हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरेंगी। जैसलमेर प्रशासन और पर्यटन विभाग ने स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
जैसलमेर में कार्यक्रम
सोनार किला: टिफनी सोनार किले की नक्काशी और हवेलियों का दीदार करेंगी।
सैंड ड्यून्स: रेगिस्तान में ऊंट की सवारी , कालबेलिया नृत्य और लोक गायकों की प्रस्तुति।
परंपरागत राजस्थानी व्यंजन: टेंट रिसॉर्ट में स्थानीय खाने का अनुभव।
ये भी पढे़:-
एजेंसी मालिक ने संविदा कर्मचारी से मांगी रिश्वत, ACB ने किया गिरफ्तार
पचपदरा रिफाइनरी 1 जून से फिर होगी शुरू, आग के कारण हो गई थी बंद
रविंद्र सिंह भाटी के पेट्रोल छिड़कने पर PSO सस्पेंड, 25 दिन से धरने पर हैं भाटी
राजस्थान पुलिस में सुधार का नया खाका, 20 थानों से होगी शुरुआत