रेलवे का बड़ा बदलाव: जयपुर-जोधपुर से गुजरने वाली 4 ट्रेनों के रूट बदले, जानें डिटेल
समझें क्या है पूरा मामला
- तकनीकी काम के चलते बदलेगा कई ट्रेनों का रूट।
- पटना समेत कई स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी ये ट्रेनें।
- बीकानेर, बाड़मेर जाने वाली ट्रेनें भी होंगी प्रभावित।
- सफर से पहले जरूर चेक करें ट्रेन का नया रूट।
- रेलवे ने जारी की बदले हुए मार्ग की पूरी लिस्ट।
जयपुर. पूर्व तटीय रेलवे की ओर से दानापुर मंडल के राजेन्द्रपुल, हाथीदह अपर टॉल जंक्शन, रामपुर डुमरा और सोनपुर मंडल के दिनकर ग्राम सिमरिया स्टेशनों पर तकनीकी कार्य किया जा रहा। इसके चलते उत्तर पश्चिम रेलवे से होकर संचालित होने वाली कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया। कुछ ट्रेनों के निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव भी नहीं होंगे।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के मुताबिक, तकनीकी कार्य के कारण प्रभावित ट्रेनों का संचालन निर्धारित तारीखों पर बदले हुए मार्ग से किया जाएगा।
22 सितंबर की भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 15623 भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस 22 सितंबर 2026 को भगत की कोठी से रवाना होगी। यह ट्रेन दानापुर-पाटलीपुत्र-शाहपुर पटोरी-बरौनी के बदले हुए मार्ग से संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण ट्रेन का पटना स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।
29 सितंबर को भी बदलेगा मार्ग
ट्रेन संख्या 15623 भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस 29 सितंबर 2026 को भगत की कोठी से रवाना होगी। यह ट्रेन वाराणसी-छपरा-शाहपुर पटोरी के परिवर्तित मार्ग से चलेगी। इस दौरान ट्रेन पटना स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
कामाख्या-भगत की कोठी एक्सप्रेस के स्टॉपेज प्रभावित
ट्रेन संख्या 15624 कामाख्या-भगत की कोठी एक्सप्रेस 25 सितंबर और 2 अक्टूबर 2026 को कामाख्या से रवाना होगी। यह ट्रेन बरौनी-शाहपुर पटोरी-छपरा-वाराणसी के बदले हुए मार्ग से संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण ट्रेन का पटना, आरा, बक्सर, गहमर, ईस्ट आउटर केबिन और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।
गुवाहाटी-बाड़मेर एक्सप्रेस भी बदले मार्ग से चलेगी
ट्रेन संख्या 15632 गुवाहाटी-बाड़मेर एक्सप्रेस 1 अक्टूबर 2026 को गुवाहाटी से रवाना होगी। यह ट्रेन बरौनी-शाहपुर पटोरी-पाटलीपुत्र-दानापुर के परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। इस वजह से ट्रेन का मोकामा, बख्तियारपुर और पटना स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।
गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस का भी बदलेगा रूट
ट्रेन संख्या 15634 गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस 3 अक्टूबर 2026 को गुवाहाटी से रवाना होगी। यह ट्रेन बरौनी-शाहपुर पटोरी-छपरा-वाराणसी-ज्ञानपुर रोड-प्रयागराज के बदले हुए मार्ग से चलेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण ट्रेन मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, ईस्ट आउटर केबिन और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
यात्रियों के लिए जरूरी सूचना
रेलवे ने तकनीकी कार्य के चलते इन ट्रेनों के मार्ग और ठहराव में बदलाव किया है। ऐसे में संबंधित तारीखों में यात्रा करने वाले यात्रियों को अपना सफर शुरू करने से पहले ट्रेन के रूट और स्टॉपेज की जानकारी जरूर जांच लेने की सलाह दी जाती है।
ये खबर भी पढे़:-
एसआई भर्ती परीक्षा में अब नहीं चलेगी कोई चालाकी, RPSC ने किये बड़े बदलाव
रिश्वत लेते सहायक अभियंता गिरफ्तार, घर से 43 लाख नकद और 20 किलोग्राम चांदी बरामद
Rajasthan Top News: राजस्थान में हुआ निर्दलीय राज, हर पांचवां पार्षद बिना पार्टी का
राजस्थान पंचायत चुनाव की आरक्षण लॉटरी टली, डोटासरा ने पूछा- BJP को किस बात का डर?