उदयपुर पंचायत चुनाव में 1 वोट का थ्रिलर, गोगुंदा में छगनी बाई ने रेखा बाई को हराया, 18 मुकाबले 64 वोट से कम अंतर के

Jageshwar Prasad | Published:
उदयपुर की पंचायत चुनाव मतगणना में बेहद रोमांचक मुकाबले दिखे। गोगुंदा के वार्ड 12 में छगनी बाई ने सिर्फ 1 वोट से जीत हासिल की।
The counting of votes for the panchayat elections in Udaipur witnessed some highly exciting contests. In Ward 12 of Gogunda, Chhagni Bai secured a victory by a margin of just one vote.
उदयपुर जिले की पंचायत समिति चुनाव मतगणना में बेहद कड़ा मुकाबला दिखा। कई सीटों पर हार-जीत का फैसला चंद वोटों से हुआ। एक महिला उम्मीदवार तो महज एक वोट से जीतकर पंचायत समिति सदस्य बन गईं। कई अन्य सीटों पर भी जीत का अंतर 5, 10 और 15 वोटों से कम रहा।

सबसे रोमांचक मुकाबला गोगुंदा पंचायत समिति के वार्ड 12 में हुआ। यहां भाजपा की छगनी बाई ने कांग्रेस की रेखा बाई को सिर्फ एक वोट से मात दी। छगनी बाई को 1 हजार 345 वोट मिले। वहीं रेखा बाई को 1 हजार 344 वोट प्राप्त हुए।



बेहद कम अंतर से जीतने वाले प्रमुख उम्मीदवार

उदयपुर के कई वार्डों में मतगणना के आखिरी दौर तक धड़कनें बढ़ी रहीं। कम अंतर से जीतने वाले प्रत्याशियों की सूची इस प्रकार है:



  • देवला (वार्ड 11): भाजपा के अमरा ने कांग्रेस के मोहन को 4 वोट से हराया।
  • खेरवाड़ा (वार्ड 16): निर्दलीय मनोज कुमार मीणा ने कांग्रेस के नरेंद्र को 5 वोट से मात दी।
  • देवला (वार्ड 1): भाजपा की बबली कुमारी गरासिया ने कांग्रेस के तेजाराम गरासिया को 6 वोट से हराया।
  • घासा (वार्ड 8): कांग्रेस की सांजना कुंवर ने भाजपा की सुशीला कुंवर को 7 वोट से शिकस्त दी।
  • मावली (वार्ड 6): कांग्रेस के नंदलाल ने भाजपा के सज्जन सिंह राव को 8 वोट से हराया।
  • नाई (वार्ड 14): बाप पार्टी की लोगरी ने भाजपा की मैरकी बाई को 9 वोट से हराया।
  • गोगुंदा (वार्ड 3): भाजपा के पद्माराम ने कांग्रेस के मोतीलाल को 9 वोट से हराया।
  • कल्याणपुर (वार्ड 3): कांग्रेस की बीना कुंवर ने भाजपा की टीना को 10 वोट से हराया।

11 से 40 वोट के अंतर से भी बदले नतीजे

कई अन्य वार्डों में भी जीत का अंतर काफी कम रहा:



  • खेरवाड़ा (वार्ड 12): निर्दलीय ममता रोत ने कांग्रेस की पुष्पा मीणा को 11 वोट से हराया।
  • ओगणा (वार्ड 9): कांग्रेस की गीता कुमारी ने भाजपा की पीना कुमारी को 11 वोट से शिकस्त दी।
  • नयागांव (वार्ड 15): निर्दलीय लक्ष्मीचंद ने बाप पार्टी के नरेश कुमार डामोर को 12 वोट से हराया।
  • नाई (वार्ड 4): भाजपा की रैना कुमारी ने कांग्रेस की मंजू को 14 वोट से हराया।
  • गोगुंदा (वार्ड 16): कांग्रेस के दौलतराम ने भाजपा के पप्पूलाल को 17 वोट से हराया।
  • बड़गांव (वार्ड 1): बाप पार्टी के दिनेश लाल गमेती ने भाजपा के देवाराम गमेती को 17 वोट से हराया।
  • कल्याणपुर (वार्ड 7): भाजपा की उनैना मीणा ने कांग्रेस की लाजवंती देवी को 27 वोट से हराया।
  • वार्ड 6: कांग्रेस के देवाराम ने भाजपा की रामी कुमारी को 31 वोट से हराया।
  • भींडर (वार्ड 12): भाजपा की बद्री बाई ने कांग्रेस की कमला देवी को 37 वोट से हराया।
  • गोगुंदा (वार्ड 8): कांग्रेस के मुकेश कुमार ने भाजपा के लक्ष्मण सिंह को 40 वोट से हराया।

उदयपुर जिले के नतीजे एक नजर में

विवरण / दलसंख्या / सीटें
कुल पंचायत समितियां20
कुल वार्ड318
भाजपा (BJP)146
कांग्रेस (Congress)137
बाप पार्टी (BAP)23
निर्दलीय12

कम अंतर से जीतने वाले अन्य चर्चित मुकाबले

कुछ अन्य मुकाबलों में भी हार-जीत का फासला बेहद सीमित रहा:



  1. बदामी (भाजपा): वार्ड 20 में 7 हजार 490 वोट पाकर कांग्रेस की मंजू मीणा (7 हजार 426 वोट) को 64 वोट से हराया।
  2. शर्मिला (कांग्रेस): वार्ड 23 में 8 हजार 82 वोट लेकर भाजपा की गीता (8 हजार 18 वोट) को 64 वोट से हराया।
  3. रीना देवी (कांग्रेस): वार्ड 18 में 7 हजार 969 वोट लेकर बाप की रवीना (7 हजार 831 वोट) को 138 वोट से हराया।

प्रधान पद के लिए बढ़ी सियासी सरगर्मी

उदयपुर की 20 पंचायत समितियों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर दिखी। बाप पार्टी और निर्दलीयों ने भी कई जगह समीकरण प्रभावित किए हैं। अब सभी की नजर प्रधान पद के चुनाव और बोर्ड गठन पर टिकी हैं।



Tags:
  • Udaipur Panchayat Samiti Election Results
  • उदयपुर पंचायत समिति चुनाव परिणाम
  • Close Contest Panchayat Elections
  • Marginal Victory Panchayat Elections
  • उदयपुर पंचायत समिति परिणाम
  • गोगुंदा वार्ड 12 छगनी
  • कम वोट से जीत उदयपुर
  • कांटे की टक्कर उदयपुर
  • पंचायत समिति सदस्य एक वोट
  • उदयपुर पंचायत चुनाव 2026