CM Shivraj के सरकारी आवास में देर रात घुसे कुछ युवक, फिर हुआ ये
The Sootr | Oct 05, 2023, 08:58 IST
4 अक्टूबर की रात सीएम शिवराज के सरकारी आवास यानी सीएम हाउस में कैबिनेट की मीटिंग होने वाली थी। इस मीटिंग के लिए कई मंत्रियों और अधिकारियों का सीएम हाउस में आना-जाना लगा हुआ था....तभी अचानक सीएम हाउस के बाहर तैनात पुलिस वालों के होश उड़ गए जब उन्होंने बाइक पर सवार 5 लड़कों को सीएम हाउस में घुसने की कोशिश करते पकड़ा। दरअसल सीएम हाउस का गेट नंबर एक मंत्रियों के काफिले के लिए खुला हुआ था, तभी पुलिस की नजर बाइक सवार 5 लड़कों पर पड़ी जो नजर बचाकर सीएम हाउस में घुसने की कोशिश कर रहे थे। इन लड़कों में दो नाबालिग बताए जा रहे हैं.